{"_id":"69c50e91c93fc3d199023c7f","slug":"dhurandhar-the-revenge-action-director-aejaz-gulab-revealed-about-shooting-with-aditya-dhar-2026-03-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'बेमतलब की फाइट दिखाना उद्देश्य नहीं था', 'धुरंधर' के एक्शन डायरेक्टर एजाज गुलाब ने हिंसक दृश्यों पर दी सफाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'बेमतलब की फाइट दिखाना उद्देश्य नहीं था', 'धुरंधर' के एक्शन डायरेक्टर एजाज गुलाब ने हिंसक दृश्यों पर दी सफाई
Thu, 26 Mar 2026 04:17 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
Published by: गोधूलि श्रीवास्तव
Updated Thu, 26 Mar 2026 04:17 PM IST
सार
Action Director Aejaz Gulab On Dhurandhar 2: 'धुरंधर' और 'धुरंधर द रिवेंज' के एक्शन सीन्स ने फैंस को चौंका दिया था। अब फिल्म के एक्शन डायरेक्टर एजाज गुलाब ने दमदार एक्शन के पीछे की कहानी बताई है।
विज्ञापन
स्टंट निर्देशक एजाज गुलाब और रणवीर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'धुरंधर द रिवेंज' के एक्शन सीन्स को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इसी के साथ कुछ लोगों को यह बेहद आक्रामक भी लगे थे। अब एक बातचीत के दौरान फिल्म के एक्शन डायरेक्टर एजाज गुलाब ने इन सीन्स को शूट करने के पीछे के इरादों के बारे में चर्चा की।
फिल्म में बेमतलब का एक्शन नहीं है
एक्शन डायरेक्टर एजाज गुलाब ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में फिल्म के एक्शन सीन्स के बारे में बात की। उन्होंने कहा, 'फिल्म में एक्शन सीन सिर्फ दिखावे के लिए नही थे। इन सीन्स के जरिए हर किरदार अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहा था।
हमारी कोशिश थी कि बेमतलब का एक्शन फिल्म में न हो। साथ ही फिल्म के निर्देशक आदित्य धर ने उन्हें अपने तरीके से एक्शन सीन डिजाइन करने के लिए स्वतंत्र छोड़ दिया था।'

धुरंधर
- फोटो : एक्स
कई दिनों की कड़ी तैयारी
एक्शन डायरेक्टर ने आगे बताया कि 'धुरंधर: द रिवेंज' के एक्शन सीन शूट करने के लिए उन सभी ने कड़ी तैयारी की। इस एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग में करीब 135 दिन लगे और 70 दिनों की मेहनत लगी। साथ ही यह भी कहा कि आदित्य धर ने बजट और समय की परवाह किए बिना अच्छे एक्शन सीन्स को प्राथमिकता दी।
आदित्य ने सिर्फ इतना कहा कि हर किरदार की भावुकता को ध्यान में रख कर एक्शन सीन बनाने हैं। फिल्म में सात असिंस्टेंट, 12 स्टंट वुमेंन, 300 स्टंट आर्टिस्ट मौजूद थे। साथ ही इंटरनेशनल लेवल पर यानिक बेन और सी-यंग ओह जैसे स्टंट निर्देशक भी इसका हिस्सा थे।

'धुरंधर द रिवेंज' का कलेक्शन
पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर सैकड़ा जड़ने वाली ‘धुरंधर 2’ एक हफ्ते में 600 करोड़ से ऊपर की कमाई कर चुकी है। अब सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने सातवें दिन बुधवार को ₹48.25 करोड़ रुपए की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन अब भारत में ₹745.23 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। वहीं दुनियाभर में कमाई के मामले में फिल्म 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है।