Sanoj Mishra: सनोज मिश्रा ने साझा किया मोनालिसा के परिवार का वीडियो, लिखा- 'उसका परिवार और समाज मेरे साथ है'
Monalisa Controversy: महाकुंभ से वायरल हुईं मोनालिसा ने हाल ही में निर्देशक सनोज मिश्रा पर कई आरोप लगाए थे। इन सब के बीच सोशल मीडिया के माध्यम से मोनालिसा के परिवार ने सनोज मिश्रा का साथ दिया है। देखें वीडियो...
विस्तार
अब इन सबके बीच सनोज मिश्रा को मोनालिसा के परिवार का साथ मिला है। गुरुवार को सनोज ने मोनालिसा के परिवार के सदस्यों का एक वीडियो जारी किया जिसमें परिवार के सदस्यों ने कहा है कि वो सब सनोज के साथ हैं।
परिवार ने वीडियो में किया बड़ा दावा
सनोज मिश्रा ने एक वीडियाे सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए शेयर किया। इस वीडियो में मोनालिसा की मां और उनके पिता दिख रहे हैं। वीडियो में उनके पिता ने कहा, ' हमने कभी मोनालिसा को अकेला नहीं छोड़ा। मैं हर जगह शूटिंग पर उसके साथ ही रहा। सनोज मिश्रा उसे अपनी बेटी की तरह ही मानते हैं।'
इस वीडियाे को साझा करते हुए सनोज ने लिखा ' एक आम लड़की को खास बनाने की जिद में मैंने अपने हाथ जला लिए। मगर मेरा प्रयास ईमानदार था। मोनालिसा को ट्रेनिंग देकर आरोप लगवाए जा रहे हैं, मगर उसका परिवार और पारधी समाज मेरे साथ है। जब मुझपर इल्जाम लगाए गए है गलत साबित हुए हैं। आगे भी ऐसा ही होगा।'
इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मोनालिसा के परिवार समेत सनातन धर्म भी उनके साथ है।
क्या थे मोनालिसा के आरोप?
मोनालिसा ने हाल ही में कोच्चि में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सनोज पर कई आरोप लगाए थे। इसके अलावा वायरल गर्ल ने केंद्र सरकार और केरल तथा मध्य प्रदेश की राज्य सरकारों से मदद भी मांगी। उसने दावा किया कि उसे और उसके पति को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। अपने पति के साथ आई युवती ने मीडिया को बताया कि उसके पोस्टर जलाए जा रहे हैं और उन्हें लोगों से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।