सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rajkummar Rao Sanya Malhotra Starrer Toaster Release Date Announce Film Will Stream On Netflix From 15th April

राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा की ‘टोस्टर’ की रिलीज डेट आई सामने, जानें कब और कहां देख सकेंगे ये फिल्म?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Thu, 26 Mar 2026 12:54 PM IST
विज्ञापन
सार

Toaster Release Date: राजकुमार राव की आगामी फिल्म ‘टोस्टर’ अपनी घोषणा के बाद से ही लोगों के बीच उत्साह बनाए हुए है। अब आज फिल्म की रिलीज डेट सामने आ गई है। जानिए कब रिलीज होगी फिल्म…

Rajkummar Rao Sanya Malhotra Starrer Toaster Release Date Announce Film Will Stream On Netflix From 15th April
टोस्टर फिल्म की रिलीज डेट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा की अपकमिंग फिल्म ‘टोस्टर’ की रिलीज डेट सामने आ गई है। मेकर्स ने एक मजेदार वीडियो साझा करते हुए इस बात की जानकारी दी है कि फिल्म कब और कहां रिलीज होगी? यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं बल्कि ओटीटी पर रिलीज होनी है।

Trending Videos

15 अप्रैल को रिलीज होगी ‘टोस्टर’
राजकुमार और पत्रलेखा द्वारा निर्मित ‘टोस्टर’ ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। अब मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट जारी करते हुए एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में राजकुमार राव नजर आते है, जो ये बताते हैं कि उनकी फिल्म ‘टोस्टर’ 15 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर आ रही है। इसके साथ ही राजकुमार फिल्म में अपने किरदार और फिल्म की बाकी कास्ट के बारे में भी जानकारी देते हैं। फिल्म में राजकुमार राव रमाकांत नाम का किरदार निभा रहे हैं, जो एक कंजूस व्यक्ति है। कैप्शन में मेकर्स ने बताया है कि ‘ये एक जबर-टोस्ट कॉमेडी होने वाली है।’

विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Netflix India (@netflix_in)


Rajkummar Rao Sanya Malhotra Starrer Toaster Release Date Announce Film Will Stream On Netflix From 15th April
पत्रलेखा और राजकुमार राव - फोटो : पीटीआई

राजकुमार राव और पत्रलेखा ने किया है फिल्म को प्रोड्यूस
वीडियो में राजकुमार राव से एक मोनोलॉग बोलने के लिए कहा जाता है और उन्हें स्क्रिप्ट दी जाती है। लेकिन राजकुमार कहते हैं कि हर बार मोनोलॉग बोलना जरूरी थोड़ी है। इसलिए वो साधारण तरीके से फिल्म की रिलीज डेट और कास्ट के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।

साथ ही ये भी बताते हैं कि इस फिल्म को उन्होंने पत्नी पत्रलेखा के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। वीडियो के अंत में राजकुमार राव अलग-अलग एक्सप्रेशन में फिल्म के बारे में बताते हैं।

नजर आएगी जबरदस्त स्टारकास्ट
फिल्म की बाकी कास्ट की बात करें तो इसमें राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा के अलावा फराह खान, अभिषेक बनर्जी, अर्चना पूरण सिंह, सीमा पाहवा और जितेंद्र जोशी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन विवेक दास चौधरी ने किया है। फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed