सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vijay and Rashmika Wedding Videos Of The Sangeet And Mehendi Ceremony Go Viral Vijay Mother Dances

Virosh Wedding: वायरल हुए संगीत समारोह के वीडियो, मां ने किया डांस; इस मुहूर्त में होगी विजय-रश्मिका की शादी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Wed, 25 Feb 2026 06:09 PM IST
विज्ञापन
सार

Virosh Wedding: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इससे पहले उनके प्री-वेडिंग फंक्शन्स के फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर छा गए हैं। 

Vijay and Rashmika Wedding Videos Of The Sangeet And Mehendi Ceremony Go Viral Vijay Mother Dances
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

विजय और रश्मिका के शादी कार्यक्रमों से लगातार नए-नए वीडियो और तस्वीरें सामने आ रही हैं। संगीत समारोह और हल्दी समारोह के भी कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। 

Trending Videos

मंगलवार शाम को कपल का हल्दी समारोह हुआ, जिसकी तस्वीरें और वीडियो ऑनलाइन वायरल हुईं। खूबसूरत लाइट्स, ताजे फूलों और रोमांटिक डेकोर से सजा वेन्यू बहुत शानदार नजर आया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding (@viroshwedding)

विजय की मां ने किया सर्प्राइज परफॉर्मेंस
एक वायरल वीडियो में विजय की मां माधवी की भी आवाज सुनाई दी, जिसमेंं वे विजय और रश्मिका के लिए एक सरप्राइज परफॉर्मेंस करने का कहती हुई नजर आईं। इस वीडियो को फैंस ने जमकर शेयर किया। इन वायरल वीडियोज की सत्यता की पुष्टि अमर उजाला नहीं करता है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Bollywood Hungama🎥 (@realbollywoodhungama)

कब है शादी का मुहूर्त
सूत्रों के मुताबिक, आज मेहंदी की रस्में होनी हैं, जिनमें सिर्फ करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल रहेंगे। शादी का मुहूर्त सुबह रात 8 बजे तय किया गया है। खास बात यह है कि यह शादी तेलुगु और कोडवा परंपराओं के साथ होगी, ताकि दोनों परिवार के लोगों के रीति-रिवाज पूरे हो सकें।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding (@viroshwedding)

संदीप रेड्डी वंगा भी पहुंचे उदयपुर 
सोमवार सुबह विजय, रश्मिका, उनके भाई आनंद देवरकोंडा और करीबी दोस्त हैदराबाद से उदयपुर के लिए रवाना हुए थे। आज संदीप रेड्डी वंगा भी शादी में शामिल होने उदयपुर पहुंचे। संदीप रेड्डी वंगा विजय के साथ अर्जुन रेड्डी फिल्म में काम कर चुके हैं। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

पीएम मोदी ने भी दी बधाई
वहीं, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शादी में शामिल नहीं हो सके, लेकिन उन्होंने विजय के माता-पिता गोवर्धन राव और माधवी को एक लेटर भेजकर कपल को आशीर्वाद दिया। मंगलवार से मेहमानों का पहुंचना शुरू हो गया। तरुण भास्कर, राहुल रविंद्रन, ईशा रेब्बा, आशिका रंगनाथ और स्टाइलिस्ट श्राव्या वर्मा भी शादी में शामिल होने पहुंचे। 
ये है लेटर - 

कब है शादी? 
रश्मिका और विजय 26 फरवरी को एक निजी समारोह में शादी करेंगे। आपको बता दें कि यह शाही शादी उदयपुर के ‘मेमेंटोस बाय आईटीसी होटल्स एकाया’ में होगी। शादी को निजी और खास रखा जाएगा, जिसमें सिर्फ करीबी परिवार और दोस्त शामिल होंगे। इसके बाद रिसेप्शन का भी प्लान है। 

पार्टी में नो मोबाइल फोन पॉलिसी लागू रहेगी, यानी कोई भी अतिथि अपने मोबाइल का इस्तेमाल नहीं कर सकेगा। इसके बाद 4 मार्च को हैदराबाद में एक ग्रैंड रिसेप्शन होने की भी चर्चाएं हैं, जिसमें कई सेलेब्स के पहुंचने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed