सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   The Bluff X Review users praise the film and liked priyanka chopra action

The Bluff X Review: एक्शन फिल्म 'द ब्लफ' पर यूजर्स ने दिए रिएक्शन, प्रियंका चोपड़ा को लेकर कहीं ये बातें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 25 Feb 2026 03:14 PM IST
विज्ञापन
सार

The Bluff X Review: प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म 'द ब्लफ' को कई दर्शकों ने देखा है। दर्शकों ने इसके बारे में एक्स पर प्रतिक्रिया दी है। आइए जानते हैं उनका क्या कहना है?
 

The Bluff X Review users praise the film and liked priyanka chopra action
द ब्लफ - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार

प्रियंका चोपड़ा की बहुप्रतीक्षित हॉलीवुड फिल्म 'द ब्लफ' प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गई है। फिल्म में अभिनेत्री एक्शन अवतार में नजर आई हैं। खास बात यह है कि अभिनेत्री ने खुद एक्शन रोल किए हैं। कई दर्शकों ने इसे देखा है और इसके बारे में एक्स पर लिखा है। आइए जानते हैं फिल्म को लेकर यूजर्स की क्या राय है?
Trending Videos

यूजर्स को पसंद आई फिल्म
प्रियंका चोपड़ा की अदाकारी वाली फिल्म देखकर एक यूजर ने एक्स पर लिखा कि यह एक अच्छी रिवेंज थ्रिलर फिल्म है जो मुझे पसंद है। एक और यूजर ने फिल्म को लेकर लिखा है कि अगर आप घर पर पर्दे पर एक जबरदस्त, हिंसक समुद्री डाकू ड्रामा देखना चाहते हैं, तो आज यह एकदम सही चॉइस है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

यूजर्स ने की प्रियंका की तारीफ
प्रियंका चोपड़ा को एक्शन अवतार में देखकर एक यूजर ने उनकी तारीफ की है। यूजर ने लिखा है 'प्रियंका चोपड़ा को एक्शन सीन करते हुए देखकर कभी बोर नहीं होते। वह बहुत नेचुरल हैं। कार्ल और उनकी केमिस्ट्री बहुत अच्छी है। एक और यूजर ने लिखा है कि देसी गर्ल का खूंखार हॉलीवुड एक्शन अवतार! प्रियंका चोपड़ा 19वीं सदी की खतरनाक समुद्री लुटेरी बनी हैं। उनकी तलवारबाजी आपके रोंगटे खड़े कर देगी।  

क्या है फिल्म की कहानी?
25 फरवरी को रिलीज हुई 'द ब्लफ' एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है। इसमें प्रियंका चोपड़ा के अलावा टेमुएरा मॉरिसन, इस्माइल क्रूज, डेविड फील्ड और कार्ल अर्बन हैं। फ्रैंक ई फ्लावर्स के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक कैरिबियन महिला की कहानी है। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा का सीक्रेट पास्ट तब सामने आता है, जब समुद्री लुटेरे उसके आइलैंड पर हमला करते हैं।

प्रियंका का वर्कफ्रंट
प्रियंका चोपड़ा अगली बार एसएस राजामौली की पैन इंडिया फिल्म 'वाराणसी' का हिस्सा होंगी। इसमें प्रियंका के साथ साउथ सुपरस्टार महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन नजर आएंगे। यह फिल्म बड़े स्तर पर बन रही है। इस फिल्म की शूटिंग के लिए प्रियंका चोपड़ा अक्सर भारत आ रही हैं। अब उनका नाम '007 बॉन्ड' सीरीज को लेकर भी सामने आ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed