फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Entertainment Archives ›   Canadian Comedian Martin Short daughter Katherine Short dies by suicide at 42

कॉमेडियन मार्टिन शॉर्ट की बेटी कैथरीन ने खुद को मारी गोली! परिवार ने लोगों से की ये खास अपील

Wed, 25 Feb 2026 10:04 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 25 Feb 2026 10:04 AM IST
सार

Katherine Short: कनाडाई कॉमेडियन मार्टिन शॉर्ट की बेटी कैथरीन शॉर्ट का 42 साल की उम्र में निधन हो गया है। बताया जाता है कि उनका निधन खुद को गोली मारने से हुआ।

विज्ञापन
Canadian Comedian Martin Short daughter Katherine Short dies by suicide at 42
मार्टिन शॉर्ट, कैथरीन शॉर्ट - फोटो : एक्स

विस्तार

टीवी शो 'ओनली मर्डर्स इन द बिल्डिंग' के एक्टर मार्टिन शॉर्ट की बेटी कैथरीन शॉर्ट का निधन हो गया है। वह 42 साल की थीं। टीएमजे के मुताबिक कैथरीन शॉर्ट ने सोमवार रात हॉलीवुड हिल्स में अपने घर पर खुद को गोली मार ली। पड़ोसियों ने मार्टिन के बारे में पुलिस को खबर दी। इसके बाद इमरजेंसी सर्विस और लॉस एंजिल्स पुलिस डिपार्टमेंट के अधिकारी उनके घर पर पहुंचे।

विज्ञापन

परिवार ने की गोपनीयता की मांग
शॉर्ट परिवार ने कैथरीन शॉर्ट के निधन की खबर कन्फर्म की। उन्होंने एक बयान में लिखा 'बहुत दुख के साथ हम कैथरीन शॉर्ट के निधन की पुष्टि करते हैं। शॉर्ट परिवार इस घटना से बहुत दुखी है। इस समय गोपनीयता चाहता है। कैथरीन शॉर्ट सभी की प्यारी थीं। उन्हें दुनिया में लाई गई खुशी के लिए याद किया जाएगा।'

कैप्टन बने जैकी भगनानी? पत्नी रकुल प्रीत सिंह संग हेलीकॉप्टर में आए नजर; वीडियो देख फैंस ने किए मजेदार कमेंट

विज्ञापन
विज्ञापन

Canadian Comedian Martin Short daughter Katherine Short dies by suicide at 42
मार्टिन शॉर्ट, कैथरीन शॉर्ट - फोटो : एक्स
फायर डिपार्टमेंट को मिला संभावित सुसाइड कॉल
लॉस एंजिल्स फायर डिपार्टमेंट को सोमवार की शाम को हॉलीवुड हिल्स के एक घर से एक महिला के निधन के बारे में कॉल आया। लॉस एंजिल्स पुलिस डिपार्टमेंट ने पीपल को कन्फर्म किया कि कॉल एक संभावित सुसाइड के बारे में थी।

करीबी दोस्त का हो चुका निधन
कैथरीन की मौत मार्टिन शॉर्ट के लिए हाल ही में दूसरा बड़ा नुकसान है। इससे पहले पिछले महीने उनकी पुरानी दोस्त कैथरीन ओ'हारा का निधन हो गया था।
विज्ञापन

कौन थीं कैथरीन?
शॉर्ट परिवार के करीबी लोगों के मुताबिक, कैथरीन एक प्यारी महिला थीं। वह पब्लिक में कम ही आती थीं। वह शांत स्वभाव की थीं और अकेले रहना पसंद करती थीं। जो लोग उन्हें जानते थे, वे उनके प्यार और दयालुता की वजह से उनका सम्मान करते थे।
मार्टिन शॉर्ट ने अपनी पत्नी नैन्सी डोलमैन के साथ कैथरीन को गोद लिया था। नैन्सी डोलमैन की 2010 में ओवेरियन कैंसर से मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed