सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Priyanka Chopra Stuns Fans With Surprise Appearance At The Bluff Screening In Theater Video Viral

‘द ब्लफ’ की स्क्रीनिंग के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने दिया दर्शकों को सरप्राइज, फिर हुआ कुछ ऐसा; वीडियो वायरल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Wed, 25 Feb 2026 03:57 PM IST
विज्ञापन
सार

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्रियंका ने अपने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया है। जानिए क्या है पूरा मामला…

Priyanka Chopra Stuns Fans With Surprise Appearance At The Bluff Screening In Theater Video Viral
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार

इंटरनेशनल स्टार बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी हालिया रिलीज हॉलीवुड फिल्म ‘द ब्लफ’ को लेकर चर्चाओं में हैं। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है। इस बीच प्रियंका ने फिल्म की रिलीज से पहले फैंस को ऐसा सरप्राइज दिया, जिससे इसकी साधारण स्क्रीनिंग यादगार बन गई। 

Trending Videos

अचानक अपने बीच प्रियंका को पाकर फैंस हुए उत्साहित
फिल्म 'द ब्लफ' के स्ट्रीमिंग पर रिलीज होने से एक दिन पहले, प्रियंका चोपड़ा न्यूयॉर्क के एक स्थानीय थिएटर में पहुंच गईं, जहां ‘द ब्लफ’ की स्क्रीनिंग हो रही थी। अचानक प्रियंका को अपने बीच पाकर फैंस हैरान रह गए। प्रियंका अचानक ही दर्शकों से भरे एक थिएटर में व्यक्तिगत रूप से मिलने पहुंच गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन




इस मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो जल्द ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। इस दौरान फैंस ने प्रियंका के साथ तस्वीरें खिंचाईं और फिल्म को लेकर उनसे बात भी की। थिएटर में मौजूद फैंस के लिए प्रियंका की अचानक उपस्थिति किसी सरप्राइज से कम नहीं थी।



Priyanka Chopra Stuns Fans With Surprise Appearance At The Bluff Screening In Theater Video Viral
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

दर्शकों को पसंद आई प्रियंका की एक्टिंग
‘द ब्लफ’ में चोपड़ा एक पूर्व समुद्री डाकू की दमदार और एक्शन से भरपूर भूमिका में हैं। जो अपनी बेटी की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद से ही फैंस फिल्म का इंतजार कर रहे थे। अब सामने आए फिल्म के शुरुआती रिव्यूज में दर्शक फिल्म को पसंद कर रहे हैं।

वहीं प्रियंका के अभिनय की जमकर सराहना कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण एजीबीओ स्टूडियोज ने अमेजन एमजीएम स्टूडियोज के सहयोग से किया है, जो सिटाडेल के बाद स्टूडियोज और चोपड़ा के बीच एक और कोलैबोरेशन है।

 

Priyanka Chopra Stuns Fans With Surprise Appearance At The Bluff Screening In Theater Video Viral
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम-@priyankachopra
राजामौली की ‘वाराणसी’ से करेंगी भारतीय सिनेमा में वापसी
प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो एसएस राजामौली की आगामी फिल्म ‘वाराणसी’ से इंडियन सिनेमा में वापसी करने वाली हैं। काफी बड़े स्तर पर बनने वाली इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।

यह फिल्म अगले साल यानी 2027 में 7 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है। इसके अलावा प्रियंका की पाइपलाइन में सिटाडेल का दूसरा सीजन भी है। इसकी पुष्टि खुद अभिनेत्री ने की थी। वो अभी इस सीरीज की शूटिंग कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed