सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   The wedding of Virosh: Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna Love Story Couple Starred Together in These Movies

Virosh Wedding: कैसे शुरू हुई 'विरोश' की लव स्टोरी? इन फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं रश्मिका मंदाना और विजय

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 25 Feb 2026 04:42 PM IST
विज्ञापन
सार

Vijay-Rashmika Love Story: अभिनेता विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना 26 फरवरी 2026 को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों के प्री-वेडिंग फंक्शन चल रहे हैं। इनकी लव स्टोरी कैसे और कब शुरू हुई? साथ ही, पर्दे पर ये जोड़ी किन फिल्मों में देखी गई है? जानिए

The wedding of Virosh: Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna Love Story Couple Starred Together in These Movies
विजय और रश्मिका मंदाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आखिरकार वह शुभ घड़ी आ गई, जब रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी होने वाली है। लंबे समय तक दोनों के अफेयर से जुड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, मगर कपल ने इन पर चुप्पी साधे रखी। फिर इनकी शादी की खबरें आईं। बीते दिनों विजय और रश्मिका ने खुद एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी शादी की खबरों पर मुहर लगाई। कपल ने अपनी शादी को 'विरोश की शादी' करार दिया। इनकी शादी उदयपुर में 26 फरवरी को होनी है। विजय और रश्मिका पहुंच चुके हैं। प्री-वेडिंग फंक्शन चल रहे हैं। इस बीच जानते हैं इनकी प्रेम कहानी, जो बेहद खूबसूरत है।

Trending Videos

The wedding of Virosh: Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna Love Story Couple Starred Together in These Movies
विजय और रश्मिका - फोटो : सोशल मीडिया

रब ने बना दी विरोश की जोड़ी
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना दोनों ही साउथ इंडस्ट्री के चोटी के सितारे हैं। दोनों की जोड़ी फैंस को बेहद पसंद है। ऑफस्क्रीन और ऑनस्क्रीन, दोनों तरीके से दर्शक इन्हें साथ देख खुशी से झूम उठते हैं। लंबे वक्त से फैंस को इनकी शादी का इंतजार था, जो अब पूरा हो रहा है। इनकी मोहब्बत की कहानी पर्दे से शुरू हुई थी और एकदम फिल्मी है। दरअसल, विजय के साथ पहली फिल्म में काम करने के दौरान रश्मिका की शादी किसी और से होने वाली थी। वहीं, विजय भी किसी और को डेट कर रहे थे। मगर, कहते हैं न कि जोड़ियां ऊपर से बनकर आती हैं और उसी के हिसाब से संयोग बनते हैं। कुछ ऐसा ही 'विरोश' के साथ हुआ। बता दें कि कथित तौर पर रश्मिका की सगाई 2017 में कन्नड़ एक्टर रक्षित शेट्टी से हो गई थी। मगर, बाद में यह सगाई टूट गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

The wedding of Virosh: Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna Love Story Couple Starred Together in These Movies
गीता गोविंदम - फोटो : सोशल मीडिया

सेट पर हुई मुलाकात और बढ़ा मोहब्बत का सफर
विजय और रश्मिका की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री बहुत ही दमदार है। इनकी लव स्टोरी की शुरुआत भी फिल्मों से मानी जाती है। पर्दे पर दोनों को-स्टार बनकर मिले। फिर दोस्ती हुई और देखते ही देखते प्यार के सफर की शुरुआत हो गई। यह बात साल 2017 की है। दोनों फिल्म 'गीता गोविंदम' के सेट पर मिले थे। यह फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी। पहली ही फिल्म में इनकी केमिस्ट्री इतनी शानदार रही कि लोगों ने इनके रिलेशनशिप के कयास लगाने शुरू कर दिए। बॉक्स ऑफिस पर भी यह फिल्म जबर्दस्त हिट रही थी। 'गीता गोविंदम' एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। इसमें विजय एक लेक्चरर हैं और रश्मिका एक लड़की जो उन्हें गलत समझती है। बाद में दोनों को प्यार हो जाता है। फिल्म ‘गीता गोविंदम’ को आप ओटीटी पर देखना चाहते हैं तो जी5 पर देख सकते हैं।

The wedding of Virosh: Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna Love Story Couple Starred Together in These Movies
डियर कॉमरेड - फोटो : सोशल मीडिया

दूसरी फिल्म में और गहराया प्यार
फिल्म 'गीता गोविंदम' के बाद विजय और रश्मिका साल 2019 में फिल्म 'डियर कॉमरेड' में नजर आए। इस फिल्म में दोनों के बीच पहली फिल्म यानी 'गीता गोविंदम' से भी ज्यादा कमाल की केमिस्ट्री देखने को मिली। फिल्म 'डियर कॉमरेड' एक इमोशनल और इंटेंस लव स्टोरी है। इस फिल्म में विजय एक स्टूडेंट लीडर हैं। वहीं, रश्मिका एक क्रिकेटर हैं। फिल्म में प्यार, इमोशंस और आपसी समझ सबकुछ है। माना जाता है कि दोनों इसी फिल्म से एक-दूसरे के करीब आए। 'डियर कॉमरेट' को दर्शक प्राइम वीडियो और जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

The wedding of Virosh: Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna Love Story Couple Starred Together in These Movies
विजय और रश्मिका - फोटो : सोशल मीडिया

शादी के बाद मिलेगा तीसरी फिल्म का तोहफा
विजय और रश्मिका मंदाना की शादी के बाद फैंस को उनकी तीसरी फिल्म का तोहफा मिलेगा। इस फिल्म का टाइटल है, 'रणबाली'। यूं तो यह दोनों सितारों की साथ में तीसरी फिल्म होगी। मगर, शादी के बाद यह कपल की पहली फिल्म होगी। फैंस के बीच भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म दर्शकों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं होगी। 'रणबाली' 1854 और 1878 के बीच ब्रिटिश-कब्जे वाले भारत में आए भयानक अकाल की कहानी पर आधारित है। यह पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म 11 सितंबर 2026 को रिलीज होने वाली है। बता दें कि विजय और रश्मिका ने बीते वर्ष अक्तूबर में सगाई की थी। अब करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों के बीच निजी समारोह में इनकी शादी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed