सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Jasmine Bhasin wishes rumoured boyfriend aly goni happy birthday share love post on social media

जैस्मीन भसीन ने अली गोनी के जन्मदिन पर किया प्यार का इजहार, शेयर की रोमांटिक तस्वीरें; लिखा- 'पहली नजर में...'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 25 Feb 2026 05:10 PM IST
विज्ञापन
सार

Aly Goni Birthday: आज टीवी एक्टर अली गोनी अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर अली की कथित गर्लफ्रेंड जैस्मीन भसीन ने एक प्यारा पोस्ट शेयर कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है।

Jasmine Bhasin wishes rumoured boyfriend aly goni happy birthday share love post on social media
अली गोनी और जैस्मीन भसीन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

अली गोनी और जैस्मीन भसीन अक्सर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। दोनों को एक साथ 'बिग बॉस 14' में देखा गया था। आज अली का 35वां जन्मदिन है। इस खास अवसर पर जैस्मीन ने सोशल मीडिया पर खुलेआम अली से प्यार का इजहार किया है।  

Trending Videos

जैस्मीन का पोस्ट
जैस्मीन ने अली और अपनी कई रोमांटिक और प्यारी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं और लिखा, 'जब मैं तुमसे पहली बार मिली थी, तब तुम 27 साल का एक लड़के थे। तुममें सपने थे, ख्वाहिशें थीं, प्यार था और बहुत सारी दया थी। आज तुम्हें ऐसा इंसान बनते देखकर मुझे बहुत हैरानी होती है, अली। सच कहूं तो हां, यह सफर रोलर कोस्टर जैसा रहा है- उतार चढ़ाव भरा। लेकिन एक बात कभी नहीं बदली- तुम्हारे लिए मेरा प्यार।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Jasmine Bhasin (@jasminbhasin2806)


विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे हुआ जैस्मीन को अली से प्यार
जैस्मीन ने आगे लिखा, 'आज भी मुझे वह पहला पल याद है, जैसे पहली नजर में ही प्यार हो गया हो। आज भी मुझे तुमसे वैसे ही प्यार हो रहा है। चाहे हम साथ रहें या अलग, मेरी बस यही दुआ है- तुम हमेशा मुस्कुराते रहो, चमकते रहो और अपने सपनों को सच करते रहो। क्योंकि मैं जानती हूं कि तुम्हारे सपनों के सच होने से बड़ा कुछ नहीं है। जन्मदिन मुबारक हो अली।'

अली का रिप्लाई और सेलेब्स-फैंस ने दी बधाई
अली ने जैस्मीन की इस पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए लिखा, 'शुक्रियां जैस्मीन, तुम साथ हो तो सब कुछ ठीक है।' रुबीना अख्तर ने लिखा, 'मैं दोनों से प्यार करती हूं। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। अल्लाह आपको अपार प्रेम से नवाजे।' अली और जैस्मीन के कई फैंस ने एक्टर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

अली गोनी और जैस्मिन भसीन
अली गोनी और जैस्मिन भसीन दोनों ही टीवी इंडस्ट्री के लोकप्रिय स्टार्स हैं। दोनों को अक्सर एक साथ कई पब्लिक जगहों पर देखा जा चुका है। दोनों आए दिन एक दूसरे के लिए अपने प्यार का इजहार करते रहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों जल्द ही शादी भी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: सनी देओल के बेटे करण ने पत्नी द्रिशा का मनाया जन्मदिन, शेयर की खूबसूरत तस्वीर; चाचा बॉबी ने लुटाया प्यार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed