Mayank Pawar: लिवर डैमेज या हार्ट अटैक? कैसे हुई मयंक पवार की मौत? मां ने खोला राज; इस वजह से डिप्रेशन में थे
Mayank Pawar Death Reason: 'स्प्लिट्सविला 7' से चर्चा में आए बॉडी बिल्डर मयंक पवार के निधन से फैंस गमगीन हैं। लोग जानना चाहते हैं कि इतनी कम उम में उनका निधन कैसे हो गया? सोशल मीडिया यूजर्स इसका कारण स्टेरॉइड्स बता रहे हैं। जानएि मामले पर मयंक की मां ने क्या कहा?
विस्तार
मां ने किया चौंकाने वाला खुलासा
मयंक के निधन के बाद से ही उनके फैंस जानना चाहते हैं कि उनके निधन की वजह क्या रही? इसी बीच मयंक की मां ने इस पर जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि मयंक की मौत तलाक और उसके बाद हुए डिप्रेशन के चलते हुई। मां का कहना है कि वो इस सदमे से उभर ही नहीं पा रहे थे।
एक साल से तनाव में थे मयंक
एक इंटरव्यू में मयंक की मां ने कहा कि उनका बेटा काफी तनाव और मुश्किल भरे वक्त से गुजर रहा था। मार्च 2025 में उन्हें लिवर से जुड़ी गंभीर बीमारी हो गई थी। उन्हें अस्पताल भी ले जाया गया था, जिसके बाद वो बिना पूरी तरह से ठीक हुए घर आ गए थे। इसके बाद से ही वो कभी पूरी तरह स्वस्थ नहीं हो सके।
2014 में हुआ था तलाक
मयंक पवार अपने निजी जीवन को फैंस से अलग रखते थे। उनके पर्सनल रिलेशनशिप के बारे में भी कभी कुछ सामने नहीं आया। यही वजह थी उनकी शादी के बारे में परिवार और करीबियों को छोड़कर कोई नहीं जानता था। अब उनकी मां ने बताया कि वह काफी तकलीफ में थे। वो शादीशुदा थे मगर 2014 में उनका तलाक हो चुका था।
हालांकि, मयंक के परिवार की ओर से अभी तक उनके निधन के कारण को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया। ऐसे में उनकी मौत के कारण को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इसकी वजह लिवर फेलियर तो कुछ में हार्ट अटैक बताई जा रही है। कुछ लोग तो इसे बॉडी बिल्डिंग और सप्लीमेंट्स का दुष्प्रभाव से जोड़कर देख रहे हैं। मयंक ने 24 फरवरी को अपने घर पर ही अंतिम सांस ली।