सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Karan Kundra Tattooed Tejasswi Prakash Face On His Chest Says Its Surprise Ahead Of Her Web Series Release

करण कुंद्रा ने गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश पर अनोखे तरीके से बरसाया प्यार, देखकर फैंस रह गए हैरान; वीडियो वायरल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Wed, 25 Feb 2026 03:00 PM IST
विज्ञापन
सार

Karan Kundra Viral Video: करण कुंद्रा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जानिए इस वीडियो में करण ने तेजस्वी के लिए ऐसा क्या किया, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है…

Karan Kundra Tattooed Tejasswi Prakash Face On His Chest Says Its Surprise Ahead Of Her Web Series Release
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश टेलीविजन की दुनिया के सबसे पसंदीदा और चर्चित कपल में से एक हैं। दोनों लगभग पिछले 11 साल से साथ में हैं। ये कपल एक-दूसरे पर प्यार लुटाने का भी कोई मौका नहीं छोड़ता है। अब करण ने तेजस्वी के लिए कुछ ऐसा किया है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है।  

Trending Videos

करण ने बनवाया तेजस्वी का टैटू
करण कुंद्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो मुंबई में रमजान के दौरान आयोजित हुई इफ्तार पार्टी का है। इस दौरान करण ने अपने सीने पर बना गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश का टैटू पैपराजी को दिखाया। जिसे देख उनके फैंस और पैपराजी चौंक गए।

विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)




अभिनेता ने अपनी गर्लफ्रेंड तेजस्वी का चेहरा अपनी छाती के दाहिनी ओर गुदवाया है। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि टैटू स्थायी है या अस्थायी। बैंगनी कुर्ते में सजे करण मुस्कुराते हुए अपने टैटू को दिखाते नजर आए। करण का ये वीडियो अब तेजी से वायरल है।

Karan Kundra Tattooed Tejasswi Prakash Face On His Chest Says Its Surprise Ahead Of Her Web Series Release
तेजस्वी प्रकाश-करण कुंद्रा - फोटो : इंस्टाग्राम

तेजस्वी को दिया सरप्राइज
इसके बारे में बुज्जूका स्पॉटलाइट से बात करते हुए करण ने बताया कि यह तेजस्वी के लिए एक सरप्राइज था। उन्होंने कहा कि उनकी पहली ओटीटी सीरीज रिलीज हो रही है और क्योंकि इसका नाम साइको सैयां है, इसलिए मैं साइको सैयां बन गया। यह तेजू के लिए एक सरप्राइज था। उन्होंने इसे अभी तक नहीं देखा है, लेकिन जब तक मैं घर पहुंचूंगा, वीडियो सबसे पहले उन तक पहुंच जाएगा।

यह खबर भी पढ़ेंः Sanjay Leela Bhansali: संजय लीला भंसाली को आया हार्ट अटैक? निर्देशक की हेल्थ पर परिवार ने दी जानकारी

2015 में हुई थी मुलाकात, अब करने जा रहे शादी
करण और तेजस्वी की मुलाकात बिग बॉस 15 के दौरान हुई थी। उनकी शुरुआती दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई। उन्होंने शो में एक-दूसरे के प्रति अपने प्यार का इजहार किया और तब से साथ हैं। वे कुछ समय से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं। हाल ही में, एल्विश यादव के पॉडकास्ट पर बातचीत के दौरान, करण ने खुलासा किया कि वे इस साल शादी करने की योजना बना रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed