फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salim Khan Health: Actor Raza Murad praised Salman khan father and pray for his good health speedy recovery

'वो हमारे देश के एक हीरा हैं'; अभिनेता रजा मुराद ने की सलीम खान की तारीफ, पोस्ट शेयर कर लोगों से की यह अपील

Wed, 25 Feb 2026 07:52 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 25 Feb 2026 07:52 PM IST
सार

Salim Khan Health: अभिनेता सलमान खान के पिता और स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान अस्पताल में भर्ती हैं। लीलावती अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। एक्टर रजा मुराद ने उनकी सेहत के लिए दुआ की है। साथ ही उनकी तारीफ में एक पोस्ट शेयर किया है।

विज्ञापन
Salim Khan Health: Actor Raza Murad praised Salman khan father and pray for his good health speedy recovery
सलीम खान-रजा मुराद - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

राइटर सलीम खान खराब तबीयत के चलते लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें 17 फरवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। खान फैमिली के अलावा इंडस्ट्री के नामी सितारे लगातार उनसे मिलने पहुंच रहे हैं। चाहने वाले सलीम खान के जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं। इस बीच रजा मुराद ने सलीम खान की तारीफ में एक पोस्ट शेयर किया है।

विज्ञापन


सलीम खान की तारीफ में लिखी ये बात
रजा मुराद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने सलीम खान के साथ अपनी एक फोटो शेयर करते हुए लिखा है, 'साहब, हमारी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे इज्जतदार पर्सनैलिटी हैं। वह सिर्फ एक राइटर नहीं, बल्कि एक फिलॉसफर हैं। एक बहुत ही ज्ञानी इंसान हैं, जो किसी भी विषय पर सहजता और कॉन्फिडेंस के साथ चर्चा कर सकते हैं। सलीम साहब से मिलना और उन्हें सुनना अपने आप में एक सीखने वाली प्रक्रिया है'। 
विज्ञापन


रजा मुराद ने लोगों से की दुआ करने की अपील
सलीम खान ने आगे लिखा है, 'वह बहुत विनम्र भाषी हैं। बहुत शानदार इंसान हैं। आइए उनकी अच्छी हेल्थ के लिए दुआ करें, क्योंकि वे बीमार हैं। वह हमारे देश का एक हीरा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खतरे से बाहर हैं सलीम खान
डॉक्टरों के मुताबिक सलीम खान को हल्का ब्रेन हेमरेज हुआ था, जिसके बाद सर्जरी की गई। इस दौरान शाहरुख खान, आमिर खान, रणवीर सिंह और दूसरे लोगों ने राइटर और उनके परिवार से मुलाकात की। अब, सलमान खान की 'जय हो' फिल्म की को-स्टार डेजी शाह ने उनकी हेल्थ पर एक अपडेट शेयर की है। हाल ही में फिल्मी ज्ञान से बातचीत में डेजी शाह ने बताया 'मैं सलीम सर से नहीं मिल पाई, लेकिन मैं सलमान सर और उनके परिवार के साथ लगातार टच में हूं। सलीम सर अब ठीक हैं। वह स्टेबल हैं। सर्जरी अच्छी हुई, यह सफल रही और वह डॉक्टर की निगरानी में हैं। वह खतरे से बाहर हैं।'

सलीम खान से मिलने पहुंचे आमिर खान
इसी बीच सलमान खान के खास दोस्त और अभिनेता आमिर खान बुधवार शाम एक बार फिर सलीम खान का हाल जानने अस्पताल पहुंचे। 

View this post on Instagram

A post shared by Filmfare (@filmfare)


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed