सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vikram Vedha and Bhediya Ott Release Reason why Hrithik Roshan Varun Dhawan Film is Delayed

OTT: आखिर 'विक्रम वेधा' और 'भेड़िया' ओटीटी पर रिलीज क्यों नहीं हुई? जानें क्या है पूरा माजरा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Thu, 09 Feb 2023 07:56 PM IST
विज्ञापन
सार

ओटीटी व्यूअर्स को अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्में आने का इंतजार रहता है। इन फिल्मों में ऋतिक रोशन स्टारर 'विक्रम वेधा और वरुण धवन अभिनीत 'भेड़िया' अभी तक किसी भी प्लेटफॉर्म पर रिलीज नहीं की हुई है। आखिर ऐसा क्यों हुआ है आइए जानते हैं...

Vikram Vedha and Bhediya Ott Release Reason why Hrithik Roshan Varun Dhawan Film is Delayed
विक्रम वेधा और भेड़िया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

अभिनेता ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की 'विक्रम वेधा' सिनेमाघरों में 30 सितंबर 2022 को रिलीज हुई थी। वहीं, वरुण धवन की 'भेड़िया' सिनेमाघरों में 24 नवंबर 2022 को रिलीज हुई। इन दोनों ही फिल्मों को रिलीज हुए 19 हफ्ते और 11 हफ्ते का वक्त बीत चुका है। नियम तो यह कहता है कि सिनेमाघरों में आने के आठ हफ्ते यानी करीब दो महीने बाद ही कोई भी फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो जाती है, लेकिन इन दोनों फिल्मों का इंतजार लंबा खिंच रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'विक्रम वेधा' और 'भेड़िया' को अभी तक किसी भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस वजह से रिलीज नहीं किया गया है। हालांकि, इन दोनों ही फिल्मों को बहुत जल्द ही लॉन्च होने वाले जियो के नए सुपर एप पर रिलीज किया जाएगा। रिपोर्ट्स में इस बात की भी जानकारी दी गई है कि लॉन्च होने वाले नए एप पर इन फिल्म के साथ कुछ और भी फिल्मों को रिलीज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट्स में इस बात का भी खुलासा किया गया है कि जियो के इस नए एप का नाम 'जियो वूट' होगा। हालांकि, अभी तक इस बात की कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, 'विक्रम वेधा' और 'भेड़िया' की ओटीटी रिलीज का इंतजार थोड़ा लंबा जरूर है, लेकिन ये फिल्में जल्द ही दर्शकों को रिझाने के लिए ओटीटी पर रिलीज होने वाली हैं।

विज्ञापन

बता दें कि फिल्म 'विक्रम वेधा' में ऋतिक रोशन, सैफ अली खान और राधिका आप्टे जैसे सितारों ने अपनी एक्टिंग से फिल्म को सजाया है। यह साउथ फिल्म का ऑफिशियल रीमेक है। इसके साथ फिल्म 'भेड़िया' में वरुण धवन और कृति सेनन ने काम किया है। इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था।

यह भी पढ़ें: आखिर कौन हैं 'द ब्लैक टाइगर' रवीन्द्र कौशिक? बड़े पर्दे पर आने जा रही रियल हीरो की असली कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed