फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vinta Nanda Reminds Anurag Kashyap He Damage Independent Cinema Work With Karan Johar Ranbir Kapoor

Vinta Nanda: विनता ने साधा अनुराग कश्यप पर निशाना, बोली- ‘मुनाफे के लिए इंडिपेंडेंट सिनेमा नहीं बेचा होता तो…

Tue, 31 Dec 2024 09:22 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 31 Dec 2024 09:22 PM IST
सार

अनुराग कश्यप ने हालिया इंटरव्यू में कहा कि बॉलीवुड में सिर्फ बिजनेस, मार्जिन की ही बात होती है। ऐसे में फिल्म बनाने का बॉलीवुड में मजा खत्म हो जाता है। अनुराग अब मुंबई छोड़कर साउथ में जाकर बस जाना चाहते हैं। निर्देशक की माने तो साउथ फिल्म इंडस्ट्री में लोगों को फिल्म बनाने का बहुत उत्साह रहता है। अब बॉलीवुड फिल्ममेकर-राइटर विनता नंदा ने इस बयान को लेकर अनुराग पर निशाना साधा है। 

विज्ञापन
Vinta Nanda Reminds Anurag Kashyap He Damage Independent Cinema Work With Karan Johar Ranbir Kapoor
अनुराग कश्यप-विंता नंदा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

शुरुआत में निर्देशक अनुराग कश्यप ने लीक से हटकर फिल्में बॉलीवुड में बनाई, उन्होंने फिर से इंडिपेंडेंट फिल्म मेकिंग के लिए दरवाजे खोल दिए। लेकिन हालिया दिए गए एक इंटरव्यू में अनुराग कश्यप का कहना है कि वह बॉलीवुड से परेशान हो चुके हैं, निराश हो चुके हैं। यहां की सोच से भी उन्हें समस्या होती है। वह साउथ फिल्म इंडस्ट्री की तारीफ करते हैं। हिंदी फिल्मों पर अनुराग का यूं निशाना साधना फिल्ममेकर विनता नंदा को नहीं भाया है। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अनुराग कश्यप को ही आइना दिखा दिया। जानिए, विस्तार से क्या कहा, अनुराग के हालिया बयान पर विनता नंदा ने? 

विज्ञापन

Bollywood Vs South: साउथ निर्देशकों की बदौलत पटरी पर लौटा हिंदी सिनेमा! नागा वामसी के दावे पर भड़के बोनी कपूर 

विज्ञापन

 

इंडिपेंडेंट सिनेमा को छोड़ दिया
विनता नंदा ने अपने सोशल मीडिया अकांउट पर अनुराग कश्यप को लेकर एक लंबी पोस्ट लिखी है। वह इस पोस्ट में लिखती हैं- ‘साल 2004- 2005 में जब इंडिपेंडेंट सिनेमा का हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में जगह बनाने का समय आया तो अनुराग कश्यप और कंपनी ने खुद को बड़े स्टूडियो को बेच दिया। बड़े सितारों के साथ काम करने और अमीर बनने की उनकी महत्वकांक्षा के कारण उन्होंने इंडिपेंडेंट सिनेमा को छोड़ दिया।’ 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Vinta Nanda (@vintananda)

अनुराग की अमीर बनने की चाह 
विनता नंदा आगे अपनी पोस्ट में लिखती हैं, ‘अब अनुराग कश्यप ने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें बॉलीवुड से नफरत है और वे मुंबई छोड़ना चाहते हैं। सच में? तो मैं उन्हें बता दूं कि अगर आपने मुनाफे के लिए,  एसयूवी और 7 फुट लंबे बॉडी गॉर्ड हासिल करने के लिए इंडिपेंडेंट सिनेमा नहीं बेचा होता तो यह बकवास बोलने की जरूरत नहीं पड़ती। हम फिल्म ‘बॉम्बे वेलवेट’ और उन सितारों के साथ अनुराग की मुलाकात को कैसे भूल सकते हैं, जिनके साथ आपका काम कभी नहीं जुड़ पाया।’ अनुराग कश्यप ने फिल्म ‘बॉम्बे वेलवेट’ में करण जौहर प्रोडक्शन के साथ हाथ मिलाया था और रणबीर कपूर को डायरेक्ट किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई।

Aprajita Verma: पहाड़ों की ब्यूटी क्वीन का बड़े परदे पर डेब्यू, नए साल में रिलीज होने जा रही पहली फिल्म घपरोल 

विज्ञापन

अनुराग ने किया साउथ का रूख 
अनुराग कश्यप की बॉलीवुड को लेकर नाराजगी इसलिए है क्योंकि उन्हें अपनी पसंद का सिनेमा बनाने का मौका नहीं मिल रहा है। यही कारण उन्होंने साउथ फिल्मों का रूख किया है। वह वहां कई फिल्मों में विलेन के रोल में नजर आ चुके हैं। अनुराग के अभिनय को साउथ फिल्म इंडस्ट्री में सराहा भी जा रहा है। इसी वजह से वह मुंबई छोड़कर साउथ इंडिया में बस जाने का मन बना रहे हैं। लेकिन विनता नंदा की बात से लगता है कि बॉलीवुड को खरी-खोटी सुनाने की बजाय अनुराग को खुद के फैसलों पर भी गौर करना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed