सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Virat Kohli And Anushka Sharma Gave A Special Surprise To A Fan Handwritten Notes Went Viral

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने फैन को दिया खास सरप्राइज, हाथ से लिखे नोट्स हुए वायरल; यूजर्स ने की खूब तारीफ

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Tue, 09 Jun 2026 05:45 PM IST
विज्ञापन
सार

Virat-Anushka: कभी-कभी छोटे-छोटे जेस्चर दिल जीत लेते हैं, और हाल ही में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने कुछ ऐसा ही किया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानिए क्या है पूरा मामला। 

Virat Kohli And Anushka Sharma Gave A Special Surprise To A Fan Handwritten Notes Went Viral
विराट अनुष्का - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

दरअसल, अहमदाबाद के एक होटल में ठहरे इस कपल ने वहां काम करने वाली एक फैन को हाथ से लिखे प्यारे नोट्स देकर सरप्राइज दिया। यह खास पल अब इंटरनेट पर खूब चर्चा में है और लोग उनकी सादगी और विनम्रता की तारीफ कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें 
सोमवार को उस फैन ने, जो ताज होटल की स्टाफ मेंबर हैं, इंस्टाग्राम पर विराट और अनुष्का के साथ अपनी तस्वीरें शेयर कीं। एक फोटो में अनुष्का पिंक और व्हाइट कुर्ता-पायजामा में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, वहीं विराट ब्लैक टी-शर्ट और ब्लू जींस में स्टाइलिश नजर आए। एक और तस्वीर में विराट रेड जर्सी पहने दिखे, जिस पर ‘चैंपियन’ लिखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

कपल ने लिखा खास नोट
फैन ने जो सबसे खास चीज शेयर की, वो थे कपल के हाथ से लिखे नोट्स। नोट में लिखा था, ‘आशी के लिए...आपकी मदद के लिए धन्यवाद, हमारी तरफ से आपको शुभकामनाएं,’ और नीचे विराट और अनुष्का दोनों के साइन थे।

तस्वीरों के साथ फैन ने लिखा, ‘विराट और अनुष्का से मिलना और उनकी सेवा करना एक यादगार पल था। ऐसे मौके हमें याद दिलाते हैं कि हॉस्पिटैलिटी का काम कितना खास होता है।’

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

यूजर्स ने की जमकर तारीफ 
जैसे ही ये पोस्ट वायरल हुई, सोशल मीडिया पर लोगों ने खूब प्यार लुटाया। एक यूजर ने लिखा, ‘आप तो हमारा सपना जी रहे हो।’ वहीं एक ने मजाक में कहा, ‘विराट की हैंडराइटिंग अनुष्का से बेहतर है।’ कई लोगों ने इसे बहुत स्वीट और बहुत खास बताया।

ये भी पढ़ें- Viral Video: पैपराजी के साथ रवीना की मस्ती, एयरपाेर्ट पर काजल अग्रवाल से टकराए सूर्या; देखें वायरल वीडियो

विज्ञापन

Virat Kohli And Anushka Sharma Gave A Special Surprise To A Fan Handwritten Notes Went Viral
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विराट और अनुष्का की लव स्टोरी
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की मुलाकात साल 2013 में एक शैंपू के ऐड शूट के दौरान हुई थी। धीरे-धीरे दोनों करीब आए और डेटिंग शुरू की। दोनों ने अपनी पर्सनल लाइफ को काफी प्राइवेट रखा, लेकिन हर मुश्किल और खुशी के समय एक-दूसरे का साथ दिया। आज ये जोड़ी भारत की सबसे पसंदीदा और चर्चित कपल्स में से एक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed