फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Virat Kohli Anushka Sharma Heartwarming Moment Goes Viral After India Wins Champions Trophy

Champions Trophy: जीत के बाद अनुष्का शर्मा को गले लगाने के लिए दौड़े विराट, कैमरे में कैद हुआ प्यारा वीडियो

Mon, 10 Mar 2025 12:43 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 10 Mar 2025 12:43 AM IST
सार

Champions Trophy: भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब हासिल कर लिया। इस जीत के बाद विराट कोहली का अनुष्का शर्मा के साथ गले मिलने का भावुक वीडियो वायरल हो गया।

विज्ञापन
Virat Kohli Anushka Sharma Heartwarming Moment Goes Viral After India Wins Champions Trophy
अनुष्का शर्मा, विराट कोहली - फोटो : एक्स

विस्तार

भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया। इस ऐतिहासिक जीत के बाद विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा का एक प्यारा सा वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया। जीत के बाद कोहली स्टेडियम में दर्शकों के बीच पहुंचे और अनुष्का को गले लगा लिया। दोनों की खुशी देखते ही बन रही थी। इस दौरान स्टेडियम में मौजूद फैंस ने जोरदार तालियों के साथ इस पल को सेलिब्रेट किया।

विज्ञापन

Ind vs NZ: अनुष्का शर्मा से लेकर एमी विर्क तक, भारत-न्यूजीलैंड का फाइनल मुकाबला देखने पहुंचे ये सितारे

विज्ञापन

वीडियो बटोर रहा सुर्खियां

वायरल वीडियो में कोहली को खुशी से भागते और अनुष्का को गले लगाते देखा जा सकता है। यह लम्हा फैंस के लिए बेहद खास रहा। मैच के दौरान अनुष्का का एक और रिएक्शन भी वायरल हुआ था। दरअसल, जब कोहली आउट हुए तो अनुष्का का निराश चेहरा कैमरे में कैद हो गया। एक फैन ने एक्स पर उनकी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "विराट कोहली के विकेट के बाद न्यूजीलैंड के खिलाड़ी और भारतीय फैंस का रिएक्शन....अनुष्का शर्मा भी निराश हो गईं।" तस्वीर में अनुष्का उंगली होंठों पर रखे हुए, कोहली के आउट होने से दुखी दिखीं। यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

मैच के दौरान छूटा कैच तो अनुष्का हुईं निराश, रिएक्शन हो रहा वायरल


रोहित ने दिखाया शानदार खेल

इस फाइनल में कप्तान रोहित शर्मा पर काफी दबाव था। कहा जा रहा था कि हारने पर यह उनका आखिरी इंटरनेशनल मैच हो सकता है। लेकिन रोहित ने 83 गेंदों में 76 रन की शानदार पारी खेलकर आलोचका को करारा जवाब दिया। उनकी इस पारी के बाद उन्होंने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ते हुए भारत के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले वनडे कप्तान का तमगा हासिल कर लिया। रोहित पहले भारतीय कप्तान है, जिन्होंने लगातार दो आईसीसी ट्रॉफी जीती है।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed