सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Virat Kohli carries Akaay on his shoulders during UK park park outing with Anushka Sharma

यूके पार्क में घूमते दिखे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, बेटे अकाय की प्यारी झलक देखकर फैंस हुए खुश

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेयी Updated Tue, 16 Jun 2026 08:28 PM IST
विज्ञापन
सार

Virat Kohli Anushka Sharma Akaay: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की कुछ बेहद प्यारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिन्हें देखकर उनके फैंस बहुत खुश हैं। इन तस्वीरों में विराट और अनुष्का अपने बेटे अकाय के साथ यूके के एक पार्क में घूमते और क्वालिटी टाइम बिताते नजर आ रहे हैं।

Virat Kohli carries Akaay on his shoulders during UK park park outing with Anushka Sharma
अनुष्का शर्मा-विराट कोहली और अकाय - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इन दिनों ब्रिटेन में एक शांत जीवन बिता रहे हैं। हाल ही में अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए देखे गए। उनकी इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है, जिससे फैंस बेहद खुश हैं। एक तस्वीर में विराट के साथ उनके बेटे अकाय की तस्वीर देखकर फैंस बेहद खुश हैं।

अकाय के साथ विराट की तस्वीर
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक तस्वीर में विराट कोहली अपने बेटे अकाय को कंधों पर उठाए हुए हैं और पूरा परिवार प्रकृति के बीच सुकून के पल बिता रहा है। कुछ तस्वीरों में यह कपल अपने दोस्तों से बातचीत करता भी दिख रहा है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

फैंस का रिएक्शन
इस आउटिंग के लिए अनुष्का ने ढीली-ढाली ट्राउजर और धारीदार शर्ट पहनी थी, जबकि विराट बेज पैंट और काली शर्ट में काफी स्टाइलिश लग रहे थे। इन तस्वीरों को देखकर फैंस इंटरनेट पर दिल वाले इमोजी के साथ खूब प्यार बरसा रहे हैं। कोई फैन इसे 'बेहद प्यारी तस्वीरें' बता रहा है, तो कोई लंदन में परिवार के साथ समय बिताने के लिए विराट की तारीफ कर रहा है।

विज्ञापन

विराट और अनुष्का के बारे में
विराट और अनुष्का कुछ समय पहले दिल्ली में अपने परिवार के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की जीत का जश्न मनाते दिखे थे। वहां एक प्राइवेट डिनर के बाद, दोनों वापस ब्रिटेन लौट गए। आजकल यह कपल लाइमलाइट और मीडिया की नजरों से दूर यूके में शांत और सुकून भरी जिंदगी बिता रहा है।

यह भी पढ़ें: अभिनेत्री कल्कि और कृति सेनन ने बेचा मुंबई का अंधेरी वेस्ट अपार्टमेंट, कीमत सुन उड़ जाएंगे आपके होश

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed