सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Virat Kohli grooves to Karan Aujla Winning Speech at grand Delhi event see viral video

विराट कोहली ने करण औजला के गाने 'विनिंग स्पीच' पर किया डांस, देखें वायरल वीडियो

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेयी Updated Sun, 21 Jun 2026 09:38 PM IST
विज्ञापन
सार

Viral Video: क्रिकेटर विराट कोहली ने दिल्ली के एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान विराट ने पंजाबी सिंगर करण औजला के गाने 'विनिंग स्पीच' पर जमकर डांस किया। जिसका वीडियो फैंस के बीच जमकर वायरल हो रहा है।

Virat Kohli grooves to Karan Aujla Winning Speech at grand Delhi event see viral video
करण औजला-विराट कोहली - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

पंजाबी म्यूजिक स्टार करण औजला ने दिल्ली में एक कार्यक्रम में जबरदस्त परफॉर्मेंस दी। उन्होंने 'विनिंग स्पीच', 'वेवी' और 'एमएफ गबरू' जैसे अपने सबसे बड़े हिट गाने गाकर दर्शकों का दिल जीत लिया। इस दौरान विराट कोहली ने स्टेज पर करण के गाने पर जमकर डांस किया।



करण औजला की परफॉर्मेंस
पंजाबी म्यूजिक स्टार करण औजला ने इस कार्यक्रम में अपने सुपरहिट गाने जैसे 'विनिंग स्पीच', 'वेवी' और 'एमएफ गबरू' गाकर समां बांध दिया। यह शानदार कार्यक्रम आज रविवार को नई दिल्ली के 'यशोभूमि' में आयोजित किया गया, जहां भारी भीड़ उमड़ी। इस कार्यक्रम के कई वीडियो करण ने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किए हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by TEAM AUJLA (@karanaujlaglobal)


विज्ञापन
विज्ञापन

विराट कोहली का डांस हुआ वायरल
इस कार्यक्रम का सबसे यादगार पल तब आया जब करण औजला ने भारतीय क्रिकेटर और 'One8' के फाउंडर विराट कोहली को स्टेज पर बुलाया। करण ने दोबारा 'विनिंग स्पीच' गाना गाया और कोहली इस गाने की बीट्स पर झूमते और डांस करते नजर आए।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by one8 (@one8world)


विज्ञापन

कोहली हैं करण औजला के फैन
एएनआई के अनुसार, विराट कोहली ने बताया कि वह काफी समय से करण औजला के बहुत बड़े फैन हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें 'विनिंग स्पीच' गाना सबसे ज्यादा पसंद है क्योंकि यह गाना उन्हें अपनी जवानी के दिनों के सफर की याद दिलाता है। कोहली ने यह भी बताया कि वह मैच खेलने जाने से पहले अक्सर इस गाने को सुनते हैं।

मसाबा गुप्ता की मौजूदगी
इस खास मौके पर मशहूर फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता भी मौजूद थीं, जिन्होंने 'One8' के फैशन आइकन के रूप में रैंप वॉक किया। स्टेज पर विराट और करण की इस केमिस्ट्री को देखकर वहां पर मौजूद फैंस खुशी से झूम उठे।


यह भी पढ़ें: क्या 'कॉकटेल 2' को मिला रविवार का फायदा? जानिए 'मां इंटी बंगारम' का हाल; तीसरे दिन कैसा रहा फिल्मों का कलेक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed