सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vivek Sinha Talks About essaying role of a terrorist in film Dhurandhar and Experience working with R Madhavan

'पाकिस्तान से आतंकवादी थोड़ी लाते!'; 'धुरंधर' में अपने रोल को मिली नफरत पर एक्टर विवेक सिन्हा ने तोड़ी चुप्पी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Mon, 30 Mar 2026 03:55 PM IST
विज्ञापन
सार

Vivek Sinha On His Role: फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' सिनेमाघरों में गदर काट रही है। इस फिल्म में एक्टर विवेक सिन्हा ने आतंकवादी की भूमिका निभाई है। उन्हें चंद सेकंड के इस किरदार के लिए काफी नफरत मिल रही है। इस पर उन्होंने चुप्पी तोड़ी है।

Vivek Sinha Talks About essaying role of a terrorist in film Dhurandhar and Experience working with R Madhavan
विवेक सिन्हा - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार

फिल्म 'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह, संजय दत्त, माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे सितारों ने अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। साथ ही कई साइड हीरो भी फिल्म में अपनी भूमिका से खूब लोकप्रिय हुए हैं। कम स्क्रीन स्पेस में भी जिन सितारों ने अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है, उनमें एक नाम विवेक सिन्हा का भी है। विवेक ने जहूर मिस्त्री का रोल निभाया है। उन्हें अपने किरदार के लिए खूब नफरत भी मिल रही है, जिस पर उन्होंने रिएक्शन दिया है।

Trending Videos


महिला ने लिखा- 'आपको शर्म आनी चाहिए'
विवेक सिन्हा ने फिल्म धुरंधर-2 में महज 14 सेकंड का रोल अदा किया है। उनके किरदार जुहूर मिस्त्री का डायलॉग खूब वायरल हो रहा है और वह डायलॉग है- 'हिंदू एक डरपोक कौम है'। हाल ही में समाचार एजेंसी पीटीआई के साथ बातचीत में विवेक सिन्हा ने बताया कि उनके पास इस किरदार को लेकर इंस्टाग्राम पर उन्हें एक महिला ने मैसेज किया, 'आपको शर्म आनी चाहिए। एक हिंदू होकर, चंद पैसों के लिए आप हिंदू के लिए ऐसा बोल रहे हैं'। विवेक ने कहा, 'मुझे यह मैसेज पढ़कर लगा कि मुझे भी अपनी बात पहुंचानी चाहिए और मैंने एक वॉइस नोट भेजा'। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'मर्डर करने वाले के रोल के लिए जेल से थोड़ी किसी को लाएंगे'
विवेक सिन्हा ने बताया, मैंने नोट में कहा, 'फिल्म एक समाज का दर्पण है। अगर एक पाकिस्तान का खतरनाक आतंकवादी, जो भारत में घुस आया है। एक ऐसे इंसान का किरदार हमें फिल्म में दिखाना होगा, उनकी सोच दिखानी होगी तो क्या हम पाकिस्तान से आतंकवादी को बुलाकर लाएंगे? यह किरदार तो हम में से किसी एक्टर को ही करना पड़ेगा। अगर कोई विलेन का रोल कर रहा है तो हमें दिखाना होगा ना कि विलेन किस हद तक क्रूर हो सकता है। फिल्म के अंदर कोई मर्डर करने वाला किरदार है तो ऐसा थोड़ी है कि जेल से किसी को लेकर आएं, जिसने मर्डर किया हो'। 
 

'लंबे बालों की देनी पड़ी कुर्बानी'
अभिनेता विवेक सिन्हा ने आगे बताया कि इस किरदार के लिए उन्हें अपने लंबे बालों और दाढ़ी की कुर्बानी देनी पड़ी, जो वे पिछले 12 वर्षों से रख रहे थे। पीटीआई से बातचीत में उन्होंने बताया कि इस रोल के लिए उनके पास कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा का कॉल आया। उन्होंने कहा, 'अच्छी फिल्म बन रही है, इसके लिए ऑडिशन देना है'। मैंने पूछा कौन सी फिल्म? मुझे बताया गया कि आदित्य धर की फिल्म है। मुझे लगा कि 'उरी' जैसी फिल्म बना रखी है, कमाल की फिल्म होगी। फिर, मुझे बताया गया कि रोल के लिए आपको बाल कटवाने होंगे। विवेक ने बताया, 'मेरे बाल से मेरी पॉजिटिव पहचान बन चुकी थी। मुझे अपना लुक बहुत पसंद था। मुझे रोल को लेकर थोड़ा कंफ्यूजन हुआ, लेकिन फाइनली मैंने कहा कि ठीक है'।
 

'मैं माधवन सर का फैन हूं'
विवेक सिन्हा ने माधवन के साथ काम करने का अनुभव साझा करते हुए कहा, 'वे बेहद शानदार एक्टर और विनम्र इंसान हैं। मैं वर्षों से उनका फैन रहा हूं'। विवेक ने आगे कहा, 'वे स्क्रीन पर भी नजर आते हैं कि इंसान बहुत प्यारे हैं'।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed