{"_id":"643bc13585cacaeb5b060558","slug":"war-2-fighter-actor-hrithik-roshan-trolls-for-viral-video-his-bodyguard-pushed-fan-so-badly-2023-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hrithik Roshan: सेल्फी लेने आए शख्स को ऋतिक रोशन के बॉडीगार्ड ने मारा धक्का, एक्टर का रिएक्शन देख भड़के लोग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Hrithik Roshan: सेल्फी लेने आए शख्स को ऋतिक रोशन के बॉडीगार्ड ने मारा धक्का, एक्टर का रिएक्शन देख भड़के लोग
Sun, 16 Apr 2023 03:04 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Sun, 16 Apr 2023 03:04 PM IST
सार
ऋतिक रोशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस क्लिप में एक्टर के बॉडीगार्ड सेल्फी लेने आए शख्स को धक्का मारते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
ऋतिक रोशन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऋतिक रोशन एक बार फिर अपनी आउटिंग को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। हालांकि, एक्टर के चर्चाओं में आने की वजह उनका बॉडीगार्ड बना है। दरअसल, ऋतिक रोशन बीती रात एक्स वाइफ सुजैन खान और उनके बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी के साथ डिनर डेट पर गए। इस दौरान सुजैन के भाई जायद भी उनके साथ थे। इसी आउटिंग से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है, जिसमें एक डिलीवरी बॉय को ऋतिक रोशन के गार्ड के जरिए धक्का मारते देखा जा सकता है।
विज्ञापन
ऋतिक रोशन का यह वीडियो एक पैपराजी ने साझा किया है। इसमें एक्टर रेस्त्रां से बाहर निकलते हुए अपनी कार के पास दूसरों के आने का इंतजार करते नजर आ रहे हैं। तभी एक्टर का एक फैन जो कि डिलीवरी बॉय होता है, उनके पास आता है और सेल्फी क्लिक करने की कोशिश करता है। फोटो के लिए ऋतिक भी उनकी तरफ देखते हैं, लेकिन तभी एक्टर का बॉडीगार्ड शख्स को धक्का मारकर दूर कर देता है।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
वीडियो में नजर आ रहा है कि ऋतिक रोशन भी अपने बॉडीगार्ड की हरकत पर उन्हें कुछ भी नहीं कहते हैं। वहीं, यह वीडियो सामने आते ही इंटरनेट जगत में वायरल हो गया है और एक्टर ट्रोल्स का शिकार हो रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है, 'हम लोगों की वजह से ये लोग हैं, उस बेचारे शख्स को ऐसे बुरी तरह धक्का मारकर बहुत गलत किया।' दूसरे ने लिखा, 'इनकी फिल्म देखनी नहीं चाहिए। एटिट्यूड देख रहे हो उस बेचारे को धक्का दे दिया पता नहीं समझते क्या हैं ये सितारे अपने आप को।'
Honey Singh: 'छह साल तक नहीं की फोन पर बात...’,मानसिक बीमारी से जूझे हनी सिंह का वर्षों बाद छलका दर्द
ऋतिक रोशन को आडे़ हाथों लेते हुए एक अन्य ने लिखा है, 'क्या फिल्म रिलीज से पहले प्रमोशन के दौरान वह इस तरह का व्यवहार करेंगे? कम से कम अपने आसपास के लोगों को एक झूठी मुस्कान तो दे दो।' ऋतिक रोशन के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म 'वॉर 2' में नजर आएंगे, जिसका डायरेक्शन अयान मुखर्जी कर रहे हैं। इसके अलावा उनके पास 'फाइटर' जैसी फिल्म भी है।