फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   War 2 Second Schedule To Start In Abu Dhabi With Stunt Doubles Hrithik Roshan Jr NTR will shoot in next year

War 2: अबू धाबी में फिल्माया जाएगा वॉर 2 का दूसरा शेड्यूल, ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर कब करेंगे शूटिंग शुरू?

Thu, 23 Nov 2023 01:30 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 23 Nov 2023 01:30 PM IST
सार

'वॉर 2' का दूसरा शेड्यूल अबू धाबी में शुरू होने वाला है। इसी बीच जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन के इसकी शूटिंग से जुड़ने को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। 
 

विज्ञापन
War 2 Second Schedule To Start In Abu Dhabi With Stunt Doubles Hrithik Roshan Jr NTR will shoot in next year
वॉर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऋतिक रोशन की फिल्म 'वॉर 2' को लेकर फैंस का उत्साह चरम पर है। वहीं, जबसे इससे जूनियर एनटीआर के जुड़ने की खबर पर पक्की मुहर लगी है, तब से फैंस इन दोनों सुपरस्टार्स को एक साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते हुए देखने के लिए और ज्यादा उत्साहित हो उठे हैं। फिल्म के निर्देशन की कमान अयान मुखर्जी ने संभाली है। फिल्म से जुड़ा हर एक अपडेट सुर्खियों का हिस्सा बन रहा है। इसी कड़ी में 'वॉर 2' की शूटिंग पर बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसे जानकर फैंस का खुश होना लाजमी है। 

विज्ञापन

वॉर 2 की शूटिंग पर बड़ा अपडेट

वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की फिल्म 'वॉर 2' में दो सुपरस्टार्स ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर एक-दूसरे का सामना करने के लिए एक साथ आ रहे हैं। 'टाइगर 3' में ऋतिक के कैमियो ने भी उत्साह बढ़ा दिया है। फिल्म का पहला शेड्यूल अक्तूबर, 2023 में स्टंट डबल्स के साथ स्पेन में पूरा किया गया था। दूसरा शेड्यूल संभवतः अबू धाबी में उसी तरह शूट किया जाएगा। ऋतिक और जूनियर एनटीआर फरवरी 2024 में अपनी शूटिंग शुरू करेंगे।

विज्ञापन


Rajesh Sharma: साराभाई वर्सेस साराभाई के रोसेश का निकला दिवाला, किसान बनने के बाद कर्ज में डूबे अभिनेता

विज्ञापन
विज्ञापन

जूनियर एनटीआर कब करेंगे शूटिंग शुरू?

एक मीडिया रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से कहा गया है, 'जूनियर एनटीआर वर्तमान में कोराटाला शिवा द्वारा निर्देशित अपनी 30वीं फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं, और फिर वॉर 2 के लिए अपना पहला शेड्यूल शुरू करेंगे। आदित्य चोपड़ा और अयान ने एक बड़े एक्शन एंट्री की योजना बनाई है। फिल्म में ऋतिक और उनकी भागीदारी वाले हिस्सों की शूटिंग फरवरी में मुंबई में एक महीने के शेड्यूल के साथ शुरू होगी। नाटकीय हिस्सों को पहले शूट किया जाएगा, और उसके बाद एक्शन दृश्यों को शामिल किया जाएगा।'


Anurag Kashyap: फिल्म मेकिंग की शिक्षा देंगे अनुराग कश्यप, निर्देशक ने बताई भविष्य की योजना

वॉर 2 की रिलीज पर संभावना 

रिपोर्ट के अनुसार, 'जैसा कि उन्होंने स्पेन चरण के लिए किया था, वह अबू धाबी में अभिनेताओं के लिए स्टंट डबल्स का उपयोग उन दृश्यों के लिए भी कर सकते हैं, जिन्हें मुख्य कलाकारों की अनुपस्थिति में फिल्माया जाना है। अयान ने दो सप्ताह तक स्पेन में हाई-ऑक्टेन कार दृश्यों की शूटिंग की। स्पेन का शेड्यूल लगभग 12 दिनों तक चला, और अयान को फिल्म में एक परफेक्ट स्टंट डबल लेने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी। बोर्ड पर एक आदर्श बॉडी टाइप पाने से पहले उन्होंने ऋतिक और जूनियर एनटीआर दोनों के लिए 50 से अधिक प्रतिभाओं का ऑडिशन लिया। स्पेन के लिए उड़ान भरने से पहले स्टंट डबल ने मुंबई और हैदराबाद में ऋतिक और जूनियर एनटीआर के साथ कई टेस्ट शूट किए। रिपोर्ट की मानें तो इस फिल्म के गणतंत्र दिवस 2025 सप्ताहांत पर रिलीज होने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed