फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   War 2 Star Cast After Deepika Alia Bhatt name associated with hrithik roshan film directed by Ayan Mukerji

War 2 Star Cast: दीपिका पादुकोण के बाद ऋतिक रोशन की 'वॉर 2' से जुड़ा इस हसीना का नाम, अपडेट जान झूम उठेंगे आप

Sun, 09 Apr 2023 12:01 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 09 Apr 2023 12:01 PM IST
सार

'वॉर 2' के एलान मात्र से ही फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया है। वहीं, अब इस फिल्म से जुड़ने के लिए दीपिका पादुकोण के बाद एक और टॉप हसीना का नाम सामने आया है। 
 

विज्ञापन
War 2 Star Cast After Deepika Alia Bhatt name associated with hrithik roshan film directed by Ayan Mukerji
वॉर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यशराज फिल्म्स यानी कि वाईआरएफ की स्पाई दुनिया की सबसे बड़ी हाइलाइट्स में से एक सिद्धार्थ आनंद की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'वॉर' थी। इस मूवी में ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री ने खूब धमाल मचाया था। वहीं, अब इसके सीक्वल 'वॉर 2' के एलान ने फैंस के उत्साह को बढ़ाया हुआ है। रिपोर्ट की मानें तो इस फ्रेंचाइजी के लिए ऋतिक रोशन के नाम पर मुहर लग चुकी है। इतना ही नहीं अब इस फिल्म से जुड़ने के लिए एक बेहतरीन हसीना का नाम सामने आया है। 

विज्ञापन

'वॉर 2' से जुड़ा आलिया भट्ट का नाम 

गौरतलब हो कि 'वॉर 2' को सिद्धार्थ आनंद के बजाए ब्लॉकबस्टर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के निर्देशक अयान मुखर्जी डायरेक्ट करने जा रहे हैं। वहीं, फिल्म को लेकर कहा जा रहा है कि इसके दूसरे पार्ट में एक्शन, थ्रिलर और मनोरंजन का डबल डोज होने जा रहा है। इतना ही नहीं फिल्म से जुड़ने के लिए लीड एक्ट्रेस के नाम पर भी अपडेट आना शुरू हो गया है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म में आलिया भट्ट मुख्य किरदार में नजर आएंगी। बताते चलें कि 'वॉर' में वाणी कपूर और ऋतिक रोशन की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया था। 

विज्ञापन


Urfi Javed: एडल्ट साइट पर अपलोड की गई थी उर्फी की फोटो, पिता ने भी 'पॉर्नस्टार' कहकर जमकर की थी पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट पर ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार

बीते दिन 'वॉर 2' से जुड़ने के लिए 'आरआरआर' स्टार जूनियर एनटीआर का भी नाम सामने आया था। हालांकि, अब तक जूनियर एनटीआर के नाम पर ऑफिशियल मुहर नहीं लग पाई है, वह फिल्म में आएंगे या नहीं इसको लेकर अब भी चर्चा जारी है, वहीं अगर जूनियर एनटीआर इस फिल्म से जुड़ेंगे तो यह उनका आलिया भट्ट के साथ दूसरा प्रोजेक्ट होगा। 


Sukesh: 'मेरी बेबी मेरी बोम्मा', ईस्टर पर जेल से महाठग सुकेश ने गर्लफ्रेंड जैकलीन को लिखा प्यार भरा खत

'वॉर 2' में नजर आएंगे ये सितारे!

'वॉर 2' से जुड़ने के लिए आलिया भट्ट का नाम सामने आने पर उनके फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो उठे हैं, लेकिन अभी आलिया के इससे जुड़ने को लेकर भी कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है। इतना ही नहीं ऋतिक रोशन की इस मूवी में दीपिका पादुकोण को भी कास्ट किए जाने की खबरें हैं। 'वॉर 2' में शरवरी वाघ भी लीड रोल में नजर आ सकती हैं। इस तरह यह एक मल्टी-स्टारर फिल्म होने जा रही है। फैंस अब इसकी फाइनल स्टार-कास्ट लिस्ट आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed