फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Was Akshay Kumar a doodhwala before becoming an actor Here what singham 3 Ajay Devgn has to say as per report

Akshay Kumar: क्या अभिनेता बनने से पहले अक्षय कुमार दूध बेचते थे? अजय देवगन बोले- वो सुबह 4 बजे उठते हैं

Sun, 10 Nov 2024 02:06 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 10 Nov 2024 02:06 PM IST
सार

अजय देवगन और अक्षय कुमार ने एक साथ फिल्म सिंघम अगेन में काम किया है। इसी बीच अजय का एक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अक्षय कुमार को मजाकिया अंदाज में दूधवाला कहा।
 

विज्ञापन
Was Akshay Kumar a doodhwala before becoming an actor Here what singham 3 Ajay Devgn has to say as per report
अक्षय कुमार और अजय देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn, akshaykumar

विस्तार

अक्षय कुमार और अजय देवगन की हालिया रिलीज सिंघम 3 लगातार बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है, जहां एक तरफ उनके ऑन-स्क्रीन साथ-साथ होने की वजह से फैंस को उनकी जोड़ी पसंद आ रही है, वहीं दूसरी तरफ उनकी ऑफ-स्क्रीन दोस्ती भी लोगों को खूब पसंद आ रही है। हाल ही में, एक इंटरव्यू के दौरान अजय ने बताया कि अक्षय पहले दूधवाले थे।
विज्ञापन


अजय ने कही अक्षय के बारे में दिलचस्प बात
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जब अजय देवगन से अक्षय कुमार के बारे में सवाल किया तो जवाब में, अजय ने मजाकिया अंदाज में कहा, "वो सुबह 4 बजे उठते हैं, ये तो आपको पता ही होगा। आप लोगों को पता है पहले वो दूधवाला थे। आप उनसे अगली बार पूछ सकते हैं।" 
विज्ञापन


अक्षय ने अपनी दिनचर्या का किया था खुलासा
एक इंटरवयू में हाउसफुल 5 अभिनेता अक्षय कुमार ने अपनी सुबह की दिनचर्या के बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा, ''उनका दिन सुबह 4 से 4.30 बजे शुरू होता है और वह रात 9 से 9.30 बजे तक सो जाते हैं।'' आगे अक्षय ने कहा कि हर व्यक्ति को अपने लिए 2-3 घंटे निकालने चाहिए, यह सबसे अच्छा समय है, जब कोई उन्हें परेशान नहीं कर रहा हो। वेलकम टू द जंगल के अभिनेता ने कहा कि यह वह समय है जब किसी को व्यायाम करने की जरूरत नहीं होती है, बल्कि बैठना, सोचना और बस देखना होता है।''
विज्ञापन
विज्ञापन


अजय-अक्षय की आने वाली फिल्में
काम की बात करें तो अक्षय के पास वेलकम टू द जंगल, जॉली एलएलबी 3, स्काई फोर्स, हाउसफुल 5 और हॉरर कॉमेडी भूत बंगला जैसी कई बेहतरीन फिल्में हैं। वहीं अजय देवगन के पास दे दे प्यार दे 2 और सन ऑफ सरदार 2 पाइपलाइन में हैं। प्रशंसक दोनों ही अभिनेताओं की फिल्मो की रिलीज का बेसब्री से इंतजार करते हैं। बहरहाल, प्रशंसक अजय देवगन और अक्षय कुमार को एक साथ फिल्म सिंघम अगेन में देखकर बेहद खुश हैं।
Arbaaz Khan Wife: अरबाज की पत्नी शूरा खान ने दी अरहान को जन्मदिन की बधाई, साझा की तस्वीर-लिखा प्यारा नोट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed