बॉलीवुड: जब अभिषेक बच्चन ने कहा था- क्या मैं फीमेल की तरह लग रहा हूं? हंसी नहीं रोक पाये थे अक्षय कुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिषेक बच्चन ने एक बार अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान रिपोर्टर के सवाल पर कहा था- क्या मैं फीमेल की तरह लग रहा हूं? उनकी यह बात सुनकर उनके बगल में खड़े अक्षय कुमार अपनी हंसी नहीं रोक पाये थे। दरअसल यह घटना फिल्म के प्रमोशन के दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान घटी थी। अभिषेक के साथ ही फिल्म के प्रमोशन के लिए अक्षय कुमार और रितेश देशमुख भी पहुंचे थे। यह पहली बार था जब अभिषेक किसी रिपोर्टर के सवाल-जवाब से थोड़ा असहज हुए थे और उन्होंने उससे पूछ डाला था कि क्या वह फीमेल लगते हैं? अभिषेक बच्चन से पूछा गया था कि वह सोलो अभिनेता के तौर पर कब दिखेंगे? इस पर अभिषेक का कहना था कि आपके पास बढ़िया स्क्रिप्ट होगी तो मैं जरूर करूंगा। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वह सवाल समझे नहीं।
इस पर उनसे फिर पूछा गया था कि किसी फिल्म में वह लीड रोल में नजर आएंगे? सोलो एक्टर के तौर पर। इस पर अभिषेक ने हां में जवाब दिया था और पूछा था कि सोलो मतलब क्या? पूरी फिल्म में बस एक ही अभिनेता ? एक ही मेन लीड? इस पर तो वह फिल्म बोरिंग हो जाएगी? इस पर रितेश देशमुख का कहना था कि शायद ये सेल्फी फिल्म की बात कर रहे हैं।
इस पर फिर रिपोर्टर ने उसे पूछा, मेल लीड के तौर पर। अभिषेक लगातार सवाल-जलाब से थोड़ा झूझला गये थे और उन्होंने कहा था, क्या मैं अभी फीमेल की तरह लग रहा हूं? क्या कहना चाहते हो आप? मैं समझ नहीं पा रहा। इस पर रिपोर्टर ने उन्हें समझाया था कि जैसे वह फिल्म गुरू में मेल लीड के तौर पर थे वैसे। इस पर अभिषेक ने कहा था कि इस फिल्म में उनके साथ कई अन्य कलाकार थे और ऐसे में वह खुद को मेन लीड के तौर पर नहीं देखते हैं। फिर उन्होंने कहा कि कोई भी करेक्टर छोटा या फिर बड़ा नहीं होता है। इस सवाल-जवाब के दौरान अक्षय कुमार मुस्करा रहे थे।