{"_id":"69e0e3f97e68ecfcf30437c9","slug":"who-is-miss-india-kashish-methwani-now-a-lieutenant-in-the-army-she-left-modeling-to-join-the-indian-army-2026-04-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kashish Methwani: कौन हैं मिस इंडिया कशिश मेथवानी? मॉडलिंग छोड़ बनीं इंडियन आर्मी में लेफ्टिनेंट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kashish Methwani: कौन हैं मिस इंडिया कशिश मेथवानी? मॉडलिंग छोड़ बनीं इंडियन आर्मी में लेफ्टिनेंट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Anju Bajpai
Updated Thu, 16 Apr 2026 06:59 PM IST
सार
Who is Miss India Kashish Methwani: कौन कहता है कि एक व्यक्ति एक साथ दो करियर में सफल नहीं हो सकता? कशिश मेथवानी ने यह बात गलत साबित कर दी है।
मिस इंडिया का ताज जीतने के बाद कशिश मेथवानी ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर एक नई मिसाल पेश की है। ग्लैमर की दुनिया से लेकर देश सेवा तक का उनका सफर बहुत प्रेरणादायक रहा है। उन्होंने CDS परीक्षा में AIR 2 हासिल कर इतिहास रच दिया है।
Trending Videos
2 of 5
कशिश मेथवानी
- फोटो : सोशल मीडिया
कौन हैं कशिश मेथवानी
कशिश मेथवानी का जन्म 9 जनवरी 2002 को मुंबई के पास उल्हासनगर में हुआ था। वे एक सिंधी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने पुणे के सावित्रीबाई फुले विश्वविद्यालय से बायोटेक्नोलॉजी में मास्टर्स की डिग्री ली। इसके बाद बेंगलुरु के भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) में न्यूरोसाइंस पर रिसर्च भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
कशिश मेथवानी
- फोटो : सोशल मीडिया
कशिश ने मिस इंटरनेशनल इंडिया का जीता खिताब
बचपन से ही कशिश दो सपने देखती थीं। पहला- एक ग्लैमर की दुनिया में नाम कमाना और दूसरा देश की सेवा करना। साल 2023 में उन्होंने मिस इंटरनेशनल इंडिया का खिताब अपने नाम किया। ग्लैमर की दुनिया में अपनी पहचान बनाने के बाद उन्होंने अपनी दूसरी महत्वाकांक्षा पूरी करने का फैसला किया।
4 of 5
कशिश मेथवानी
- फोटो : सोशल मीडिया
बनीं भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट
2024 में उन्होंने कंबाइंड डिफेंस सर्विस (CDS) परीक्षा दी और पूरे भारत में दूसरा रैंक (AIR 2) हासिल किया। यह बहुत बड़ी उपलब्धि थी। CDS पास करने के बाद कशिश ने चेन्नई की Officers Training Academy (OTA) में 11 महीने की सख्त ट्रेनिंग ली। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद 6 सितंबर को पासिंग आउट परेड में उन्हें भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में शामिल किया गया।
विज्ञापन
5 of 5
कशिश मेथवानी
- फोटो : सोशल मीडिया
कशिश की खास पहल
कशिश सिर्फ पढ़ाई और करियर तक सीमित नहीं रहीं। साल 2020 में कोरोना लॉकडाउन के समय उन्होंने Critical Cause नाम की एक पहल शुरू की। इसका मकसद लोगों को प्लाज्मा, ब्लड और ऑर्गन डोनेशन के बारे में जागरूक करना था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।