फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Who Is Photographer Ashish Shah Took Ranveer Singh Bold Photoshoot News in Hindi

Ranveer Singh Photoshoot: कौन हैं रणवीर का फोटोशूट करने वाले आशीष शाह? इन एक्ट्रेस के साथ कर चुके हैं काम

Thu, 28 Jul 2022 04:39 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 28 Jul 2022 04:39 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों अपने बोल्ड फोटोशूट को लेकर चर्चा में हैं। इसके लिए उन्हें लोगों की खूब नाराजगी झेलनी पड़ रही है। बता दें कि रणवीर सिंह ने यह फोटोशूट एक मैगजीन के लिए कराया है। रणवीर के साथ-साथ इस फोटोशूट को करने वाले फोटोग्राफर आशीष शाह भी खूब चर्चा में हैं।

विज्ञापन
Who Is Photographer Ashish Shah Took Ranveer Singh Bold Photoshoot News in Hindi
Ranveer Singh - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों अपने बोल्ड फोटोशूट को लेकर चर्चा में हैं। इसके लिए उन्हें लोगों की खूब नाराजगी झेलनी पड़ रही है। यहां तक कि गुस्साए लोगों ने रणवीर के खिलाफ केस दर्ज कराया है, साथ ही उनकी गिरफ्तारी की मांग भी की जा रही है। बता दें कि रणवीर सिंह ने यह फोटोशूट एक मैगजीन के लिए कराया है। सोशल मीडिया पर तस्वीरें सामने के बाद से ही यह फोटोशूट लगातार चर्चा में हैं। अधिकांश लोग यह जानना चाहते हैं कि आखिर इस पूरे फोटोशूट के पीछे कौन है? किस फोटोग्राफर ने रणवीर सिंह का यह सनसनीखेज फोटोशूट किया है? आइए जानते हैं इसका जवाब...

विज्ञापन

देहरादून के रहने वाले हैं
बता दें कि रणवीर सिंह का यह फोटोशूट सेलिब्रिटी फोटोग्राफर आशीष शाह ने किया है। वह देहरादून के रहने वाले हैं। ब्रिटिश जर्नल हर साल ऑफ फोटोग्राफी के 20 चुनिंदा उभरते फोटोग्राफर्स की एक लिस्ट निकालते हैं। आशीष शाह का नाम भी इस लिस्ट आ चुका है। आशीष शाह की फोटोग्राफी की यह खासियत है कि उनकी तस्वीरों में बोल्डनेस के साथ-साथ देसी अंदाज की झलक देखने को मिलती है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सोनम कपूर का फोटोशूट कर चुके हैं
रणवीर सिंह से पहले आशीष शाह अभिनेत्री सोनम कपूर का फोटोशूट भी कर चुके हैं। आपको याद होगा कुछ वक्त पहले सोनम कपूर ने पति आनंद आहूजा के साथ कुछ तस्वीरें साझा की थीं। उन रोमांटिक तस्वीरों में सोनम कपूर का बेबी बंप भी नजर आ रहा था। उन तस्वीरों को भी आशीष शाह ने भी क्लिक किया था। इसके अलावा वह राधिका आप्टे के साथ भी काम कर चुके हैं और उनका फोटोशूट भी किया है।

विज्ञापन

फोटोशूट के वक्त बिल्कुल नहीं शरमाए रणवीर
हाल ही में एक मीडिया बातचीत के दौरान आशीष शाह ने रणवीर सिंह के इस बोल्ड फोटोशूट की पूरी कहानी बयां की है। उन्होंने बताया है कि रणवीर की यह तस्वीरें उन्होंने बांद्रा के महबूब स्टूडियो में क्लिक की हैं, जिसके लिए उन्हें करीब तीन घंटे का समय लगा था। आशीष शाह ने बताया, 'इस फोटोशूट का आइडिया खुद रणवीर का था। हम दोनों जब मिले तो रणवीर काफी सहज थे। वह बिल्कुल भी शरमाए। आशीष ने कहा, 'मैं किसी सेलिब्रिटी के साथ तब तक शूट नहीं करता, जब तक यह यकीन न हो कि हमें एक-दूसरे पर भरोसा है। फोटोशूट के दौरान रणवीर ने पूरा सहयोग किया।' रणवीर के फोटोशूट पर हो रहे विवाद पर आशीष शाह का कहना है कि यह सब हंगामा बेकार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed