सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Why Is Anushka Sharma Not Doing Movies? Her Film Chakda Xpress Remains Unreleased For 4 Years Now

आखिर क्यों फिल्में नहीं कर रहीं अनुष्का शर्मा? पिछले चार साल से रिलीज नहीं हुई 'चकदा एक्सप्रेस'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Wed, 13 May 2026 07:54 PM IST
विज्ञापन
सार

Anushka Sharma: विराट कोहली से शादी करने के बाद अनुष्का शर्मा फिलहाल लंदन में रहती हैं। उन्होंने शादी के बाद से ही बॉलीवुड से दूरी बना ली है। जानिए क्या रही वजह?

Why Is Anushka Sharma Not Doing Movies? Her Film Chakda Xpress Remains Unreleased For 4 Years Now
अनुष्का शर्मा - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार

अनुष्का शर्मा पिछले करीब आठ साल से बॉलीवुड में फिल्में नहीं कर रही हैं। उनकी आखिरी फिल्म ‘जीरो’ थी, जो साल 2018 में रिलीज हुई थी। अब वह कभी-कभी विज्ञापनों में नजर आती हैं। उनके कई फैंस जानना चाहते हैं कि आखिर अनुष्का फिल्में क्यों नहीं कर रही हैं?

Trending Videos

अब भारत में नहीं रहतीं अनुष्का 
अनुष्का शर्मा ने साल 2017 में क्रिकेटर विराट कोहली से शादी की थी। जनवरी 2021 में उनकी बेटी वामिका का जन्म हुआ और फरवरी 2024 में बेटे अकाय का जन्म हुआ। इसके बाद परिवार लंदन रहने चला गया। अनुष्का और विराट ने कभी साफ-साफ नहीं बताया कि वे भारत क्यों छोड़कर गए।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार माधुरी दीक्षित के पति डॉ. श्रीराम नेने ने बताया था कि वे बच्चों को लाइमलाइट से दूर शांति से बड़ा करना चाहते हैं। इसलिए अनुष्का नए फिल्मी प्रोजेक्ट भी नहीं ले रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार को ज्यादा महत्व?
अनुष्का अब परिवार और बच्चों को ज्यादा समय देना चाहती हैं। लंदन में रहने और प्राइवेसी की वजह से वे बॉलीवुड से दूरी बनाए हुए हैं। एक बार सिमी गरेवाल के शो में अनुष्का ने कहा था कि शादी और बच्चों के बाद वे फिल्मों से दूर हो जाना चाहती हैं। उन्होंने कहा था, 'मैं शादी करना चाहती हूं, बच्चे चाहती हूं और शादी के बाद शायद काम नहीं करूंगी।'

‘चकदा एक्सप्रेस’ का क्या हुआ?
अनुष्का ने साल 2022 में ‘चकदा एक्सप्रेस’ की शूटिंग पूरी कर ली थी। यह फिल्म क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की जिंदगी पर बनी बायोपिक है। फिल्म के अधिकार नेटफ्लिक्स के पास हैं, लेकिन अभी तक रिलीज नहीं हुई है। यह फिल्म कई साल से अटकी हुई है। कथित तौर पर नेटफ्लिक्स को इसका स्टाइल पसंद नहीं आया था। प्रोडक्शन का बजट भी बढ़ गया था।

यह भी पढ़ें: पूजा हेगड़े ने 'है जवानी तो इश्क होना है' का बीटीएस वीडियो किया शेयर, वरुण के साथ मस्ती करती नजर आईं अभिनेत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed