{"_id":"9382d211942387ae99e84370658089b0","slug":"will-kajol-do-an-item-number-in-his-husband-s-film","type":"story","status":"publish","title_hn":"काजोल को पति से मिला ये कैसा ऑफर?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
काजोल को पति से मिला ये कैसा ऑफर?
मुंबई ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2013 02:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काजोल आजकल एक बड़ी दुविधा में हैं। यह दुविधा उनके पति अजय देवगन की देन है। अजय ने काजोल को एक ऐसा ऑफर दिया है जिसके बारे में उनको काफी सोचना पड़ रहा है।
विज्ञापन
काजोल उन अभिनेत्रियों में शुमार हैं जो गिनी चुनी फिल्में ही करने में विश्वास रखती हों। जो स्क्रिप्ट काजोल को पसंद नहीं आती उसके लिए वह कभी कंप्रोमाइज नहीं करतीं।
विज्ञापन
काजोल ने किसी फिल्म में कभी कोई आइटम नंबर नहीं किया हां वह करण जौहर की फिल्मों में लकी चार्म के तौर पर जरूर गानों में एक झलक दिखला जाती हैं। वह करन जौहर की फिल्म स्टूडेंट्स ऑफ द ईयर में एक आखिरी बार एक गाने में गेस्ट के रूप में दिखी थीं।
विज्ञापन
अब अजय देवगन ने अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म में काजोल को आइटम नंबर करने का ऑफर दिया है। जिसने काजोल को सोचने पर मजबूर कर दिया है। काजोल के लिए ये करना कितना आसान होगा ये तो उनकी हां या न पर ही निर्भर करता है।