{"_id":"6701166100ce4b51ec098189","slug":"writer-amit-aryan-spoke-about-kapil-sharma-said-he-is-nothing-without-his-team-2024-10-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"The Kapil Sharma Show: 'एबीसीडी' के लेखक ने द कपिल शर्मा शो को बताया खराब, कहा-अब तक का सबसे गंदा कॉमेडी शो है","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
The Kapil Sharma Show: 'एबीसीडी' के लेखक ने द कपिल शर्मा शो को बताया खराब, कहा-अब तक का सबसे गंदा कॉमेडी शो है
Sat, 05 Oct 2024 04:08 PM IST
तनु चतुर्वेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Sat, 05 Oct 2024 04:08 PM IST
सार
कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो 'द कपिल शर्मा शो' को लेकर लेखक अमित आर्यन ने कुछ विवादित बातें कही हैं। उन्होंने कहा कि कपिल शर्मा अपने सह कलाकारों के बिना कुछ नहीं हैं। साथ ही शो में फूहड़ कॉमेडी दिखाई जा रही है।
विज्ञापन
द कपिल शर्मा शो
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कॉमेडियन कपिल शर्मा का शो टीवी और ओटीटी दोनों ही प्लेटफार्म पर दर्शकों को भाया है। शो में कास्ट, चैनल और सेट को लेकर हुए कई बदलाव दर्शकों को देखने के लिए मिले हैं। अब शो को लेकर फिल्म एबीसीडी के लेखक अमित आर्यन ने कुछ विवादित बातें कही हैं। लेखक अमित आर्यन ने शो को इतिहास का सबसे गंदा शो घोषित करार दिया है। उन्होंने कहा कि इस शो में अश्लील मजाक और पंच होते हैं।
विज्ञापन
नेटफ्लिक्स और कपिल शर्मा शो की टीम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमित आर्यन ने कही ये बात
लेखक अमित आर्यन ने कहा, 'द कपिल शर्मा शो इतिहास का सबसे फूहड़ कॉमेडी शो है। यह देखने में सामान्य बातचीत लगती है, लेकिन मेरे पास इस बात को कहने का अधिकार है। मेरे पास कपिल शर्मा, कीकू शारदा और कृष्णा अभिषेक से ज्यादा अनुभव है। इस शो में महिलाओं का सम्मान नहीं होता है। कृष्णा अभिषेक के किरदार को लेकर अमित आर्यन ने कहा कि वह हमेशा निचले स्तर की बात करते हैं'।

Thalapathy 69: क्या ऐसी होगी विजय की आखिरी फिल्म की कहानी? लोग लगा रहे जमकर कयास
विज्ञापन
विज्ञापन
द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो सीजन 2
- फोटो : इंस्टाग्राम@thegreatindiankapilshow
कपिल शर्मा को लेकर कही ये बात
लेखक अमित आर्यन ने कहा कि कपिल शर्मा इस शो को अपने दम पर चलाने के लिए सक्षम नहीं हैं। इस शो की सफलता के लिए कपिल शर्मा को अपने सभी सह कलाकारों को भी धन्यवाद कहना चाहिए। उन्होंने कहा, अगर आप ध्यान से देखेंगे तो आपको समझ आएगा कि यह शो केवल कपिल शर्मा नहीं बल्कि पूरी टीम चला रही है। कपिल शर्मा अपनी टीम के बिना कुछ नहीं हैं।

Nagarjuna: अभिनेता नागार्जुन अक्किनेनी के खिलाफ शिकायत दर्ज, अवैध भूमि अतिक्रमण का है मामला
कपिल शर्मा का घर
- फोटो : Instagram/kapilsharma
शो में दिखाया जाती है फूहड़ कॉमेडी
अमित आर्यन ने कहा कि यह शो हाल ही में ओटीटी पर भी आया है, ओटीटी पर ये शो कुछ ऐसा नहीं कर पाया जो शो को वाकई करना चाहिए था। कपिल शर्मा शो की पूरी कास्ट बहुत ही गंदी कॉमेडी दिखा रही है। आज के जनरेशन की समस्या है कि वह अच्छी कॉमेडी को नहीं समझ नहीं पा रहे हैं। शो में इंसान के मोटापे और दुबलेपन का मजाक उड़ाया जाता है।