{"_id":"65438c3fd5fa4072620f5f88","slug":"yrf-will-host-spy-universe-film-festival-fans-watch-ek-tha-tiger-tiger-zinda-hai-pathaan-and-war-in-theatre-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"SPY Film Festival: YRF करेगा 'स्पाई फिल्म फेस्टिवल' की मेजबानी, जासूसी फिल्मों की टाइमलाइन को देख पाएंगे दर्शक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
SPY Film Festival: YRF करेगा 'स्पाई फिल्म फेस्टिवल' की मेजबानी, जासूसी फिल्मों की टाइमलाइन को देख पाएंगे दर्शक
Thu, 02 Nov 2023 05:18 PM IST
यशी पाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: यशी पाल
Updated Thu, 02 Nov 2023 05:18 PM IST
विज्ञापन
टाइगर 3
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यशराज फिल्मस स्पाई यूनिवर्स फिल्म फेस्टिवल का जल्द ही आगाज करने वाला है। यह फिल्म फेस्टिवल 3 नवंबर से शुरू होकर 5 नवंबर तक चलने वाला है। निर्माताओं ने बीते दिन बुधवार को इसका पोस्टर जारी कर जानकारी दी हैं। वहीं, सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर ' टाइगर 3 ' दिवाली के दिन 12 नवंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है।
5 नवंबर से शुरू होगी फिल्म टाइगर की बुकिंग
वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स के अंदर 'पठान' में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में थे। वहीं, अगर 'वॉर' की बात करें तो ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ ने अपने अभिनय से चार चांद लगाया था। इन दिनों फैंस के सिर पर 'टाइगर 3' के क्रेज सवार हैं। टाइगर के रूप में सलमान और जोया के रूप में कटरीना कैफ की वापसी वाली इस किस्त की एडवांस बुकिंग रिलीज से एक सप्ताह पहले 5 नवंबर, 2023 को शुरू होगी।
यह भी पढ़ें: Akriti Kakar: मां बनीं मशहूर सिंगर आकृति कक्कड़, शादी के छह साल बाद अंगना में गूंजी किलकारी
विज्ञापन
मल्टीपल प्रीमियम फॉर्मेट में होगी रिलीज
यह ब्लॉकबस्टर वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की 5वीं फिल्म है जो ' एक था टाइगर ', ' टाइगर जिंदा है ', 'वॉर' और 'पठान' की घटनाओं पर आधारित है। 'टाइगर 3' का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है। यह फिल्म दर्शकों के लिए 2डी, आईमैक्स 2डी, 4डीएक्स 2डी, PVR, डीबॉक्स, आईसीई और 4डीई मोशन समेत मल्टीपल प्रीमियम फॉर्मेट में उपलब्ध रहेगी।
दिवाली के दिन होगी रिलीज
बता दें कि 'टाइगर 3' दिवाली के दिन यानी 12 नवंबर को रिलीज होगी। इसमें सलमान के साथ कटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी अहम रोल में नजर आएंगे। 'टाइगर 3' हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु में भी फिल्म डब वर्जन में देखी जा सकेगी। इस फिल्म में शाहरुख खान का कैमियो भी होगा। एक बार फिर फिल्म में शाहरुख खान और सलमान खान साथ नजर आएंगे। मीडिया रिपोट्स के मुताबिक, फिल्म का बजट 300 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। यह यशराज फिल्म्स के लिए अब तक का सबसे महंगा प्रोजेक्ट है।
यह भी पढ़ें: Indian 2: रजनीकांत रिलीज करेंगे 'इंडियन 2' का इंट्रो वीडियो, इस दिन दिखाएंगे कमल हासन की फिल्म की पहली झलक