मशहूर गायिका आशा भोसले को गोरिल्लाज बैंड ने दी श्रद्धांजलि, मंच पर रो पड़ीं पोती जनाई; देखें वायरल वीडियो
Zanai Bhosle: जनाई भोसले टोटेनहम हॉटस्पर स्टेडियम में गोरिल्लाज के शो में आशा भोसले के आखिरी गीत 'द शैडोई लाइट' को गाने के लिए शामिल हुईं। इस दौरान उनकी आंखों में आंसू आ गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिग्गज भारतीय गायिका आशा भोसले के निधन के बाद, मशहूर इंटरनेशनल बैंड गोरिल्लाज ने लंदन के टोटेनहम हॉटस्पर स्टेडियम में अपने एक बड़े शो के दौरान उन्हें खास श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर माहौल बेहद भावुक हो गया, जब मंच पर आशा की पोती जनाई भोसले रो पड़ीं।
मंच पर रो पड़ीं जनाई भोसले
इस शो का सबसे इमोशनल पल तब आया, जब आशा भोसले की पोती जनाई भोसले मंच पर आईं। उन्होंने गोरिल्लाज बैंड के साथ मिलकर 'द शैडोई लाइट' गाना गाया। यह गाना आशा भोसले का आखिरी रिकॉर्ड किया गया गाना था, जिसे उन्होंने अपने निधन से पहले गाया था।
जब जनाई मंच पर गा रही थीं, तब बैकग्राउंड स्क्रीन पर आशा ताई की आवाज और उनकी यादें दिखाई जा रही थीं। गाना खत्म होते-होते जनाई की आखों में आंसू आ गए और वह अपने आंसुओं को नहीं रोक पाईं और मंच पर ही रो पड़ीं। इसके बाद उन्होंने हाथ जोड़कर दर्शकों का शुक्रिया अदा किया।
जनाई ने इंस्टाग्राम पर लिखा इमोशनल नोट
जनाई ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी इस परफॉर्मेंस का वीडियो शेयर किया। इस वीडियो के साथ जनाई ने अपनी दादी आशा भोसले के साथ अपनी एक प्यारी तस्वीर भी शेयर की है। इसके साथ जनाई ने कैप्शन में लिखा, 'यह मंच पर मेरी जिंदगी की सबसे भावुक और खूबसूरत रात थी। मेरी प्यारी दादी स्वर्ग से हमें देख रही होंगी। मैं आपसे हमेशा प्यार करती रहूंगी और उम्मीद है कि आपको मुझ पर गर्व होगा।'
इस पोस्ट पर फैंस ने भी बहुत प्यार बरसाया। एक फैन ने लिखा, 'तुम्हें गाते देख मेरी आंखों में आंसू आ गए', दूसरे फैन ने लिखा, 'तुम्हारी दादी को तुम पर बहुत गर्व होगा।'
आशा भोसले का गाना
'द शैडोई लाइट' गाना गोरिल्लाज बैंड के नौवें एल्बम 'द माउंटेन' का हिस्सा है, जो 27 फरवरी, 2026 को रिलीज हुआ था। महान गायिका आशा भोसले का 12 अप्रैल, 2026 को 92 साल की उम्र में निधन हो गया था। जनाई अपनी दादी के बेहद करीब थीं।
आशा भोसले के निधन पर जनाई ने एक बेहद भावुक पोस्ट में लिखा था कि उन्होंने अपनी सबसे अच्छी दोस्त, चाय की साथी और अपनी दुनिया को खो दिया है। उन्होंने फैंस से अपील की थी कि वे आशा भोसले के जाने का दुख मनाने के बजाय उनके शानदार जीवन और उनकी जिंदादिली का जश्न मनाएं।
यह भी पढ़ें: विराट कोहली ने करण औजला के गाने 'विनिंग स्पीच' पर किया डांस, देखें वायरल वीडियो