सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Zayed Khan Open Up Backlash Over Mom Zarine Khan Hindu Funeral Rituals Says We Are Secular No Need To Say Why

‘हम धर्मनिरपेक्ष लोग हैं’, जायेद खान ने बताया क्यों हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था मां जरीन खान का अंतिम संस्कार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Mon, 30 Mar 2026 11:04 AM IST
विज्ञापन
सार

Zayed Khan On Mom Funeral: जायेद खान ने अपनी मां जरीन खान के हिंदू रीति-रिवाज से किए गए अंतिम संस्कार को लेकर बात की। जानिए क्यों किया गया ऐसा और क्या थी जरीन खान की आखिरी इच्छा…

Zayed Khan Open Up Backlash Over Mom Zarine Khan Hindu Funeral Rituals Says We Are Secular No Need To Say Why
मां जरीन खान के साथ जायेद खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

पिछले साल अभिनेता जायेद खान की मां व पूर्व अभिनेत्री जरीन खान का निधन हो गया था। इसके बाद उनके बेटे जायेद खान द्वारा हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार उनकी अंतिम संस्कार की रस्में निभाते हुए वीडियो सामने आए, जिससे ऑनलाइन काफी चर्चा हुई। अब कई महीनों बाद इन चर्चाओं और आलोचनाओं पर जायेद खान ने जवाब दिया है। एक्टर ने बताया कि आखिर क्यों ऐसा किया गया?

Trending Videos

हमारे घर में इंसानियत सबसे जरूरी है
जूम के साथ हालिया बातचीत में जायेद खान ने अपनी मां की अंतिम इच्छा को लेकर बात की। साथ ही उन्होंने हिंदू रीति-रिवाज से उनका अंतिम संस्कार करने के पीछे की वजह भी बताई। एक्टर ने कहा कि हमारे घर में इंसानियत सबसे ऊपर है। मेरे यहां स्टाफ और वर्कर्स अलग-अलग कल्चर व पृष्ठभूमि से आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


उनके रहने, खाने और अन्य खर्चों का ख्याल रखने के अलावा, उनका परिवार यह भी सुनिश्चित करता है कि उनके बच्चों को आवश्यक मौके मिलें। हमारा परिवार धर्म को एक बहुत ही निजी मामला मानता है। इसे देखने का तरीका अलग-अलग होता है, न कि यह कि कौन सा बेहतर है और कौन सा बुरा। ये ऐसी बातें नहीं हैं जिन पर बहस करना उचित है। हम खुद को एक धर्मनिरपेक्ष परिवार मानते हैं और हमें यह बताने की जरूरत नहीं है कि क्यों।

Zayed Khan Open Up Backlash Over Mom Zarine Khan Hindu Funeral Rituals Says We Are Secular No Need To Say Why
जरीन खान, सुजैन खान और जायेद खान - फोटो : सोशल मीडिया

मां की अंतिम इच्छा थी नदी में प्रवाह किया जाना
इस दौरान जायेद ने अपनी मां की अंतिम इच्छा का भी खुलासा किया। जायेद ने उस दिन को याद किया जब वह एक सुंदर नदी के किनारे बैठी थीं और उनके मन में अचानक यह ख्याल आया कि अगर मैं कभी मर जाऊं, तो मैं चाहती हूं कि मेरी राख इस नदी में बह जाए। मैं मुक्त होना चाहती हूं।

आपकी मां की जो भी अंतिम इच्छा होगी, वही पूरी होगी। दूसरे लोग कुछ भी कहें, कोई फर्क नहीं पड़ता। वे कितने भी नफरत भरे क्यों न हों, कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं उन्हें दोष नहीं देता, हालात ऐसे हैं। उन हालातों को बदलने में वक्त लगेगा।

Zayed Khan Open Up Backlash Over Mom Zarine Khan Hindu Funeral Rituals Says We Are Secular No Need To Say Why
संजय खान और जरीन खान - फोटो : सोशल मीडिया
पिछले साल नवंबर में हुआ था जरीन खान का निधन
पिछले साल 7 नवंबर को जायेद खान और सुजैन खान की मां व अभिनेता संजय खान की पत्नी जरीन खान का मुंबई में निधन हो गया था। 81 वर्ष की उम्र में बीमारियों के कारण जरीन का निधन हुआ। उनके पारसी मूल के होने के बावजूद बेटे जायेद ने हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार अंतिम संस्कार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed