सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Box office collection of thamma ek deewane ki deewaniyat kantara chapter 1 an other movies

रविवार को ‘थामा’ का जलवा बरकरार, ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने भी की ठीक-ठाक कमाई; जानें अन्य फिल्मों का हाल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Mon, 27 Oct 2025 08:10 AM IST
विज्ञापन
सार

Box Office Collection: सिनेमाघरों में दिखाई जा रही फिल्मों के लिए वीकएंड अच्छा साबित हुआ। 'थामा' और 'एक दीवाने की दीवानियत' ने बढ़िया कमाई की। जानिए अन्य फिल्मों का हाल। 

Box office collection of thamma ek deewane ki deewaniyat kantara chapter 1 an other movies
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रविवार का दिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों के लिए शुभ संकेत लेकर आया। आयुष्मान-रश्मिका की 'थामा' ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा, जबकि 'एक दीवाने की दीवानियत' ने भी ठीक-ठाक कलेक्शन किया। इसके अलावा 'कांतारा चैप्टर 1' ने भी बढ़िया कमाई की। चलिए जानते हैं अन्य फिल्मों के लिए कैसा साबित हुआ वीकएंड।

Trending Videos

Box office collection of thamma ek deewane ki deewaniyat kantara chapter 1 an other movies
थामा - फोटो : इंस्टाग्राम-@maddockfilms

थामा
आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'थामा' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 24 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी। फिल्म ने बीते दिन रविवार को 13 करोड़ रुपये कमाए, जबकि इसने शनिवार को 13.1 करोड़ रुपये कमाए थे। 'थामा' ने अभी तक इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कुल 91.70 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। इस फिल्म का निर्देशन आदित्य सरपोतदार ने किया है। फिल्म का बजट करीब 150 करोड़ रुपये है। फिल्म में आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना के अलावा परेश रावल और नवाजुद्दीन सिद्दीकी जैसे कलाकार मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Box office collection of thamma ek deewane ki deewaniyat kantara chapter 1 an other movies
एक दीवाने की दीवानियत - फोटो : एक्स

एक दीवाने की दीवानियत
हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ भी सिनेमाघरों में दिखाई जा रही है। यह फिल्म भी 'थामा' के साथ ही रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने रविवार को 6.75 करोड़ रुपये कमाए, जबकि इसने शनिवार को 6.25 करोड़ रुपये कमाए थे। 'एक दीवाने की दीवानियत' ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 41.25 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। आपको बताते चलें कि मीडिया रिपोर्ट्स में इस फिल्म का बजट 30 करोड़ रुपये बताया गया है।

Box office collection of thamma ek deewane ki deewaniyat kantara chapter 1 an other movies
कांतारा चैप्टर 1 - फोटो : एक्स

कांतारा चैप्टर 1
साउथ अभिनेता ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' को थिएटर्स में रिलीज हुए 25 दिन हो चुके हैं। इस फिल्म ने रविवार को 10. करोड़ रुपये कमाए, जबकि इसने शनिवार को 9 करोड़ रुपये कमाए थे। 'कांतारा चैप्टर 1' ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कुल 589.5 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। प्राप्त आंकड़ों में 'कांतारा चैप्टर 1' ने अब तक 867 करोड़ रुपये वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन जुटा लिया है। फिल्म ने यह कारनामा अपनी रिलीज के 25 दिन के भीतर कर दिखाया है।

Box office collection of thamma ek deewane ki deewaniyat kantara chapter 1 an other movies
फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में वरुण और जान्हवी - फोटो : एक्स (ट्विटर)

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी
वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' को भी थिएटर्स में रिलीज हुए 25 दिन हो चुके हैं। इस फिल्म ने रविवार को 39 लाख रुपये कमाए, जबकि इसने शनिवार को 33 लाख रुपये कमाए थे। अभी तक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 61.19 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed