Lady Gaga: लेडी गागा के कॉन्सर्ट में बम विस्फोट की साजिश ? ब्राजील पुलिस का एक्शन; दो गिरफ्तार
Lady Gaga concert: लोकप्रिय अमेरिकी गायिका लेडी गागा के रियो डी जेनेरियो में आयोजित कॉन्सर्ट में बम विस्फोट की साजिश करने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार हुए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रियो डी जेनेरियो में गायिका लेडी गागा के कॉन्सर्ट में बम विस्फोट की साजिश रचने के आरोप में ब्राजील पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। ब्राजील की पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी है। पुलिस ने कहा कि उन्होंने रियो डी जेनेरियो में लेडी गागा के म्यूजिक कॉन्सर्ट में बम विस्फोट की साजिश को विफल कर दिया है।
कॉन्सर्ट में जुटे दो मिलियन प्रशंसक
कल शनिवार को हुआ यह कार्यक्रम लेडी गागा के करियर का सबसे बड़ा शो था। इसमें कोपाकबाना बीच पर लगभग दो मिलियन प्रशंसक जुटे। रियो डी जेनेरियो की राज्य पुलिस ने कहा कि उन्होंने न्याय मंत्रालय के साथ मिलकर एक ऐसे समूह द्वारा कथित रूप से योजनाबद्ध हमले को विफल करने के लिए काम किया है जो एलजीबीटीक्यू (LGBTQ) समुदाय के खिलाफ नफरत फैला रहा था।
यह खबर भी पढ़ें:
The Bhootnii Day 4 Box Office: 'रेड 2' के आगे सहम गई 'भूतनी', चार दिनों में चार करोड़ का भी नहीं हुआ कलेक्शन
सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करना मकसद
पुलिस ने कहा कि समूह ने मोलोटोव कॉकटेल और तात्कालिक विस्फोटकों का उपयोग करके हमले करने के लिए किशोरों को कट्टरपंथी बनाने और भर्ती करने की कोशिश की। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पुलिस का कहना है, 'इस योजना को एक सामूहिक चुनौती के रूप में लिया गया था, जिसका मकसद सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करना था'।
यह खबर भी पढ़ें:
HIT 3-Retro Day 4 Box Office: 'हिट 3' की पकड़ हुई ढीली, 'रेट्रो' भी बॉक्स ऑफिस पर लगी हांफने, जानिए कलेक्शन
संदिग्ध जगहों पर भी हुई छापेमारी
अधिकारियों के मुताबिक उन्होंने योजनाबद्ध हमले के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। समूह के कथित नेता को दक्षिणी राज्य रियो ग्रांडे डो सुल में अवैध हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वहीं, एक किशोर को रियो में चाइल्ड पोर्नोग्राफी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने ब्राजील के कई राज्यों में 15 संदिग्धों के ठिकानों पर छापे मारे और फोन तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए।