फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Celebs Interviews ›   Renuka Shahane Exclusive Interview speaks about anushka sharma starrer Jhulan Goswami biopic Chakda Xpress

Chakda Xpress: 'फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' रिलीज न हो पाने का अफसोस..', अनुष्का को लेकर रेणुका शहाणे ने कही ये बात

Wed, 29 Jul 2026 03:34 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 29 Jul 2026 03:34 PM IST
सार

Renuka Shahane Exclusive Interview: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी की बायोपिक 'चकदा एक्सप्रेस' रिलीज नहीं हो सकी है। इसका अभिनेत्री रेणुका शहाणे को अफसोस है। इस पर उन्होंने अमर उजाला से खास बातचीत में अपनी राय रखी है।

विज्ञापन
Renuka Shahane Exclusive Interview speaks about anushka sharma starrer Jhulan Goswami biopic Chakda Xpress
रेणुका शहाणे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अभिनेत्री रेणुका शहाणे ने फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' के रिलीज न होने पर अफसोस जताया है। उनका कहना है कि पूरी टीम ने इस फिल्म पर काफी मेहनत की थी और झूलन गोस्वामी जैसी दिग्गज क्रिकेटर की प्रेरणादायक कहानी ऑडियंस तक पहुंचनी चाहिए थी।
विज्ञापन


मराठी वेब सीरीज 'अगं आई अहो आई' के प्रमोशन के दौरान अमर उजाला से खास बातचीत में रेणुका ने कहा कि उन्हें इस बात का अफसोस है कि फिल्म अब तक रिलीज नहीं हो सकी।
विज्ञापन

Renuka Shahane Exclusive Interview speaks about anushka sharma starrer Jhulan Goswami biopic Chakda Xpress
रेणुका शहाणे - फोटो : इंस्टाग्राम@
फिल्म बहुत अच्छी बनी है
रेणुका शहाणे ने कहा, 'मुझे दुख है, क्योंकि चकदा एक्सप्रेस बहुत अच्छी बनी है। इसके निर्देशक प्रोसित रॉय ने काफी मेहनत की है। अनुष्का शर्मा समेत पूरी टीम ने इस फिल्म के लिए बहुत मेहनत की। पीरियड फिल्म बनाना प्रोडक्शन के स्तर पर काफी चुनौतीपूर्ण और खर्चीला होता है। इसे बहुत बारीकी से तैयार किया गया है।'

Renuka Shahane Exclusive Interview speaks about anushka sharma starrer Jhulan Goswami biopic Chakda Xpress
रेणुका शहाणे - फोटो : इंस्टाग्राम @renukash710
क्रिकेटर की कहानी लोगों तक पहुंचनी चाहिए
उन्होंने आगे कहा, 'सबसे अहम बात यह है कि यह झूलन गोस्वामी जैसी उम्दा क्रिकेटर की कहानी है। उनका संघर्ष वाकई प्रेरणादायक है। मुझे लगता है कि उनकी कहानी लोगों तक पहुंचनी चाहिए थी। अगर फिल्म रिलीज होती, तो बहुत अच्छा होता।'

सभी चाहते हैं कि कहानी लोगों तक पहुंचे
जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें फिल्म के रिलीज न होने की वजह पता है, तो उन्होंने कहा, 'सच कहूं तो मुझे इसकी अंदरूनी वजहों के बारे में कुछ नहीं पता। लेकिन हम सभी चाहते हैं कि यह फिल्म किसी न किसी तरह ऑडियंस तक पहुंचे।'
विज्ञापन

Renuka Shahane Exclusive Interview speaks about anushka sharma starrer Jhulan Goswami biopic Chakda Xpress
क्रिकेटर झूलन गोस्वामी (File Photo) - फोटो : एक्स
कौन हैं झूलन गोस्वामी?
झूलन गोस्वामी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व तेज गेंदबाज हैं। उन्हें महिला क्रिकेट की सबसे सफल गेंदबाजों में गिना जाता है। उनकी जिंदगी और संघर्ष पर आधारित फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' का निर्देशन प्रोसित रॉय ने किया है। फिल्म में अनुष्का शर्मा ने झूलन गोस्वामी का किरदार निभाया है। रेणुका शहाणे भी अहम भूमिका में हैं।

फिल्म की शूटिंग काफी पहले पूरी हो चुकी है, लेकिन अब तक इसे रिलीज नहीं किया गया है। फिलहाल इसकी रिलीज डेट को लेकर निर्माताओं की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

हाल ही में अभिनेता दिब्येंदु भट्टाचार्य ने भी कहा था कि फिल्म पूरी तरह तैयार है, लेकिन इसकी रिलीज को लेकर उन्हें भी कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed