फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sanjay dutt children shahraan and iqra share photos with Emotional post on his Birthday

Sanjay Dutt Birthday: संजय दत्त के जन्मदिन पर बच्चे हुए भावुक, एक ने शेयर की तस्वीर; दूसरे ने लिखा प्यारा नोट

Wed, 29 Jul 2026 03:30 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 29 Jul 2026 03:30 PM IST
सार

Sanjay Dutt Birthday: संजय दत्त के जन्मदिन के मौके पर उनके बच्चों ने उन पर प्यार लुटाया है। बेटे ने उनके साथ शानदार तस्वीर शेयर की है। वहीं बेटी ने एक बेहतरीन नोट लिखा है।

विज्ञापन
sanjay dutt children shahraan and iqra share photos with Emotional post on his Birthday
बच्चों के साथ संजय दत्त - फोटो : इंस्टाग्राम@duttiqra

विस्तार

बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकार संजय दत्त 29 जुलाई को अपना 67वां बर्थडे मना रहे हैं। उनके साथ उनका परिवार भी काफी खुश है। इस खास मौके पर संजय दत्त के बच्चों इकरा और शहरान ने एक-एक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट में दोनों ने अपने पापा पर प्यार लुटाया है।
विज्ञापन

sanjay dutt children shahraan and iqra share photos with Emotional post on his Birthday
शहरान, संजय दत्त - फोटो : इंस्टाग्राम@duttshahraan
बेटे ने शेयर की तस्वीर
संजय दत्त के बेटे शहरान ने उनके साथ एक तस्वीर शेयर की है। इसमें दोनों ने सफेद रंग की ड्रेस पहनी है। संजय दत्त ने शेरवानी पहनी है। जबकि उनके बेटे ने इंडो वेस्टर्न ड्रेस पहनी है। दोनों काफी खूबसूरत लग रहे हैं।

संजय दत्त के साथ तस्वीर शेयर करते हुए बेटे ने लिखा 'दुनिया के सबसे अच्छे पापा को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। हमेशा मेरा साथ देने, मुझे सपोर्ट करने और हर दिन मुझे प्रेरणा देने के लिए आपका शुक्रिया। ईश्वर आपको अच्छी सेहत, ढेर सारी खुशियां और आने वाले कई और शानदार साल दे। आपको ढेर सारा प्यार।'
इस पोस्ट पर संजय दत्त ने कमेंट करते हुए लिखा 'मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं। मैं हमेशा तुम्हारे साथ खड़ा रहूंगा।'

View this post on Instagram

A post shared by Shahraan Dutt (@duttshahraan)


विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी ने लिखा प्यारा नोट
वहीं संजय दत्त की बेटी इकरा दत्त ने भी अपने पिता को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने अपने पिता के साथ अपनी बचपन की एक तस्वीर शेयर की है। इसमें इकरा अपने पिता की गोद में हैं। वहीं उनके भाई पास में खड़े हैं। तस्वीर शेयर करते हुए इकरा ने लिखा 'जन्मदिन की बधाई। हमेशा मेरे साथ रहने, मुझे सपोर्ट करने और मेरे चेहरे पर स्माइल लाने के लिए थैंक यू। आपको अपनी जिंदगी में पाकर मैं बहुत खुशकिस्मत महसूस करती हूं। उम्मीद है कि आपका जन्मदिन ढेर सारी खुशियों और प्यार से भरा हो। पापा आपको प्यार।

View this post on Instagram

A post shared by Iqra Dutt (@duttiqra)


विज्ञापन

संजय दत्त की शादी
ख्याल रहे कि संजय दत्त ने साल 2008 में मान्यता दत्त से शादी की थी। उनके दो बच्चे हैं। बेटा शहरान दत्त और बेटी इकरा दत्त। उनकी बड़ी बेटी का नाम त्रिशाला दत्त है। वह उनकी पहली पत्ती ऋचा शर्मा की बेटी है।

'मैं वापस आऊंगा' के बाद फिर साथ में काम करने के लिए तैयार शरवरी और वेदांग रैना? इम्तियाज अली से मिलाया हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed