Vishal Dadlani: 'ये गालियां आपने खुद कमाई हैं मेरे दोस्त'; जेन जी की भाषा पर विशाल ददलानी ने रखी अपनी बात
Vishal Dadlani: विशाल ददलानी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। इसे कंगना रनौत की पोस्ट का जवाब माना जा रहा है। इसमें उन्होंने जेन जी की भाषा को लेकर अपनी बात रखी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विशाल ददलानी ने दिया जवाब
इंस्टाग्राम पर विशाल ददलानी ने स्टूडेंट्स के बचाव में कड़े शब्दों वाला एक नोट शेयर किया। उन्होंने लिखा, 'खराब भाषा!? आपने सड़कों पर बच्चों को पीटा। उन पर पत्थर फेंके और उन्हीं को दोषी ठहराया! उन पर गोलियां चलाईं। आंसू गैस छोड़ी। उनके चेहरों पर पैलेट गन चलाईं। आपके किराए के गुंडे अभी भी उन्हें धमका रहे हैं और पीट रहे हैं! ये गालियां आपने खुद कमाई हैं, मेरे 'दोस्त'।'
अपनी पोस्ट के कैप्शन में, विशाल ने युवा प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पब्लिक ओपिनियन बनाने की सुनियोजित कोशिशों पर भी निशाना साधा। उन्होंने लिखा, 'ओह, और... पैसे देकर स्टोरी-कैंपेन और इन्फ्लुएंसर कैंपेन चलाने से आप और भी दयनीय लगते हैं।'
कंगना ने प्रदर्शन को कहा भद्दा
विशाल ददलानी का यह रिएक्शन तब आया जब भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत को स्टूडेंट्स प्रोटेस्टर्स के व्यवहार और उनके ऑनलाइन शेयर किए जा रहे वीडियो की आलोचना की। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज में उन्होंने लिखा 'मैंने अपनी जिंदगी में कभी एक जगह इतनी बदसूरती नहीं देखी। जेन जी प्रोटेस्ट के ये रील्स उल्टी लाने वाले हैं। जिस तरह से वे बात करते हैं और जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल करते हैं... मैंने अपनी जिंदगी में कभी हर फ्रेम में इतनी अजीब और भद्दी चीजें एक साथ नहीं देखीं।'
कंगना ने आगे कहा, 'भारत अलग-अलग तरह के खूबसूरत लोगों की जगह है, जो शालीनता से सजे हैं और सांस्कृतिक समझ से जुड़े हैं। आप खुद को कॉकरोच कहते हैं और उन्हीं की तरह दिखते/व्यवहार करते हैं। इसमें कोई विरोधाभास या तुलना नहीं है, बस दुनिया को अपनी गंदगी, कचरे और बदसूरती का सामना कराना है। मैं उन्हें 'जेनरेशन गटर' (नाली वाली पीढ़ी) कहती हूं।'
कंगना की हो रही आलोचना
कंगना रनौत को सोशल मीडिया पर देश के युवाओं के लिए अपमानजनक शब्द इस्तेमाल करने के कारण आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।