फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rakhi Sawant Calls Kangana Ranaut Chudail After MP Comments On Genz Goes Viral

Kangana Ranaut: राखी सावंत ने कंगना रनौत पर निकाली भड़ास, जेन-जी पर दिए बयान को लेकर सुनाई खरी-खोटी

Wed, 29 Jul 2026 02:00 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Wed, 29 Jul 2026 02:00 PM IST
सार

Rakhi Sawant on Kangana Ranaut: राखी सावंत ने बीजेपी सांसद कंगना रनौत के जेन जी, छात्रों और महिलाओं पर दिए गए बयानों को लेकर नाराजगी जताई है। राखी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर कंगना पर जमकर निशाना साधा है। जानिए उन्होंने क्या कहा...

विज्ञापन
Rakhi Sawant Calls Kangana Ranaut Chudail After MP Comments On Genz Goes Viral
कंगना रनौत और राखी सावंत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने हाल ही में एक वीडियो जारी करके उन युवाओं के प्रति अपनी नाराजगी जताई थी, जिन्होंने सीजेपी प्रोटेस्ट में शामिल होने के बाद पीएम मोदी को अपशब्द कहे। अब कंगना के उस वीडियो पर राखी सावंत ने उन पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने एक इंस्टाग्राम वीडियो साझा कर कंगना को खूब बुरा भला कहा। 

विज्ञापन


राखी ने कहा- तुम MP कैसे बन गईं
राखी ने कंगना के राजनीतिक करियर पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, ‘तुम MP कैसे बन गईं? अगर तुम खुद चुनाव लड़ो तो तुम्हें लोगों के वोट भी नहीं मिलेंगे। मुझे समझ नहीं आता कि तुम मंडी में इतनी बड़ी नेता कैसे बन गईं और इस मुकाम तक कैसे पहुंचीं।’
विज्ञापन


राखी का यह रिएक्शन उस वक्त आया जब कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर कुछ पोस्ट शेयर करते हुए जेन जी को ‘जनरेशन गटर’ कहा था। उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी से जुड़े छात्र प्रदर्शन में शामिल महिलाओं की भी आलोचना की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंगना ने यहां तक कहा था कि NEET पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोग ‘कॉकरोच जैसे दिखते और व्यवहार करते हैं’ और इन वीडियोज को ‘देखकर उल्टी आती है।’

Rakhi Sawant Calls Kangana Ranaut Chudail After MP Comments On Genz Goes Viral
कंगना रनौत - फोटो : ANI

बेटियों के बारे में कैसी बातें कर रही हो
जेन जी और लड़कियों पर दिए गए बयान पर भी राखी ने कड़ा विरोध जताया। उन्होंने कहा, ‘तुम हमारे देश की बेटियों के बारे में कैसी बातें कर रही हो? मेरे स्टूडेंट्स के बारे में क्या बोल रही हो? तुम संसद में बैठकर देश की लड़कियों के बारे में गलत बातें कर रही हो।’

राखी ने 2024 के उस विवाद का भी जिक्र किया, जब चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर एक CISF जवान ने कंगना को थप्पड़ मारा था। उन्होंने कहा, ‘तुम्हें एयरपोर्ट पर थप्पड़ पड़ा था, याद है? क्या तुम्हें डर नहीं लगता? अगर तुम ऐसे ही बोलती रहीं तो हर जगह लोगों का गुस्सा झेलना पड़ेगा।’उन्होंने कंगना को बिना सिक्योरिटी बाहर निकलने की चुनौती भी दी और कहा कि तब उन्हें देश के युवाओं की ताकत समझ आएगी।

Rakhi Sawant Calls Kangana Ranaut Chudail After MP Comments On Genz Goes Viral
राखी सावंत ने किया सोनम वांगचुक को सपोर्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@buzzzookascrolls
पहले अपना कैरेक्टर देखो
राखी ने कंगना के बॉलीवुड करियर और पुराने विवादों पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा, ‘पहले अपना कैरेक्टर देखो, तुमने बॉलीवुड में क्या-क्या किया है। तुम्हारी भाषा बहुत खराब है। तुम मेरे देश की लड़कियों के खिलाफ बोल रही हो- क्या तुम्हें इसका हक है?’
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511)



ये भी पढ़ें- ‘इनको जन्म कौन दे रहा है?’, कंगना रनौत ने CJP प्रोटेस्ट की वायरल रील्स पर साधा निशाना, Gen Z को बताया ‘घिनौना’
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed