फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Rishab Shetty to receive Prestigious Leadership in Cinema Award at Indian Film Festival of Melbourne

IFFM 2026: इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में ऋषभ शेट्टी को मिलेगा बड़ा सम्मान; इस काम की हुई तारीफ

Wed, 29 Jul 2026 12:51 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Wed, 29 Jul 2026 12:51 PM IST
सार

Rishab Shetty: ऋषभ शेट्टी को इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में सम्मानित किया जाएगा। इस खबर के आने पर ऋषभ खुश हैं उन्होंने इस मामले पर अपनी बात रखी है।

विज्ञापन
Rishab Shetty to receive Prestigious Leadership in Cinema Award at Indian Film Festival of Melbourne
ऋषभ शेट्टी - फोटो : एक्स

विस्तार

'कांतारा' फेम एक्टर और फिल्ममेकर ऋषभ शेट्टी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। उन्हें इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2026 (आईएफएफएम) में 'लीडरशिप इन सिनेमा अवॉर्ड' से सम्मानित किया जाएगा। ये अवॉर्ड शेट्टी के उस योगदान को मान्यता देगा जिसके जरिए उन्होंने भारतीय सिनेमा को लेकर वैश्विक स्तर बात की है। उन्होंने ऐसी कहानियों को बढ़ावा दिया है, जो पूरी तरह से अपनी जड़ों से जुड़ी हैं।
विज्ञापन

सम्मानित महसूस कर रहे ऋषभ
इस सम्मान के बारे में बात करते हुए ऋषभ शेट्टी ने कहा, 'इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न से 'लीडरशिप इन सिनेमा अवॉर्ड' पाकर मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं। कहानी सुनाना हमेशा से ही हमारी संस्कृति और हमारी परंपराओं का जश्न मनाने का मेरा तरीका रहा है। हमारी विरासत से जुड़ी कहानियों को दुनिया भर में पसंद किया जाना बहुत मायने रखता है। मैं मेलबर्न जाने और भारतीय सिनेमा की ताकत का जश्न मनाने के लिए उत्सुक हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Rishab Shetty to receive Prestigious Leadership in Cinema Award at Indian Film Festival of Melbourne
ऋषभ शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
क्या बोले फेस्टिवल के डायरेक्टर?
फेस्टिवल डायरेक्टर मितु भौमिक लैंग ने कहा, 'ऋषभ शेट्टी भारतीय फिल्म निर्माताओं की उस नई पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करते हैं, जिनका काम अपनी जड़ों से गहराई से जुड़ा है। उनकी फिल्में वैश्विक स्तर पर भी प्रासंगिक है। अपनी अनोखी कहानी कहने की शैली के माध्यम से, उन्होंने दिखाया है कि कैसे स्थानीय कहानियां सीमाओं से परे जाकर हर जगह के दर्शकों से जुड़ सकती हैं।'

'मैं वापस आऊंगा' के बाद फिर साथ में काम करने के लिए तैयार शरवरी और वेदांग रैना? इम्तियाज अली से मिलाया हाथ

विज्ञापन

Rishab Shetty to receive Prestigious Leadership in Cinema Award at Indian Film Festival of Melbourne
ऋषभ शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम
ऋषभ ने अच्छा काम किया
पिछले कुछ वर्षों में, ऋषभ शेट्टी ने अपने काम, खासकर अपनी फिल्म 'कांतारा' फ्रैंचाइजी के जरिए, देश के सबसे खास फिल्म निर्माताओं में से एक के तौर पर अपनी पहचान बनाई है।

ऋषभ शेट्टी का काम
काम की बात करें तो, वह अगली बार संदीप सिंह के निर्देशन में बन रही फिल्म 'द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज' में नजर आएंगे। हाल ही में अभिनेत्री भूमि पेडनेकर इस फिल्म की कास्ट में शामिल हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed