Kangana Ranaut: पीएम मोदी से प्रेरित होकर कंगना रनौत ने किया यह काम, CJP और जेन-जी पर दिए अपने बयान पर की बात
Kangana Ranaut Viral Video: कंगना रनौत ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक नया वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शनकारियों पर दिए गए अपने विवादित बयान का बचाव किया है। जानिए इस नए वीडियो में कंगना ने क्या कुछ कहा...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरु पूर्णिमा के मौके पर शेयर किए गए इस वीडियो में कंगना ने बताया कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इंस्पायर होकर इस तरह का सेल्फी वीडियो बना रही हैं। उन्होंने अपने फॉलोअर्स को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं भी दीं।
जेन जी के अशोभनीय व्यवहार पर दिया बयान
कंगना ने वीडियो शेयर कर कहा कि वह NEET-UG 2026 पेपर लीक के खिलाफ हो रहे CJP के प्रदर्शनों में दिख रहे अशोभनीय व्यवहार के खिलाफ बोल रही थीं। उनके मुताबिक, इस तरह का व्यवहार समाज में नोर्मल नहीं होना चाहिए।
कंगना ने आगे कहा, 'जेन जी ने सार्वजनिक जगहों पर ऐसा व्यवहार किया जिस पर मैंने अपनी आपत्ति जताई, खासकर तब जब वहां बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग मौजूद थे। समाज को ऐसे व्यवहार को स्वीकार नहीं करना चाहिए, जिसमें गलत भाषा या हरकतें शामिल हों।'
मीडिया ने सिर्फ एक साइड दिखाया
कंगना ने मीडिया पर भी निशाना साधा और कहा कि मीडिया ने सिर्फ उनके बयान के विवाद को दिखाया, लेकिन उन्होंने युवाओं और छात्रों की तारीफ भी की थी, उस पर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि उन्होंने भारतीय स्टार्टअप्स की सराहना की और NEET के छात्रों को बधाई भी दी।
वीडियो में कंगना ने उन लोगों को भी जवाब दिया, जो कहते हैं कि सिर्फ महिलाओं पर ही मर्यादा और अनुशासन का बोझ क्यों डाला जाता है। कंगना ने कहा कि अनुशासन और सामाजिक सीमाओं का पालन करना हर किसी के लिए जरूरी है।
इन लोगों पर साधा निशाना
अंत में कंगना ने कहा, 'व्यक्तिगत आजादी का मतलब यह नहीं है कि हम दूसरों की भावनाओं या अधिकारों को ठेस पहुंचाएं। सार्वजनिक व्यवहार को संविधान और समाज की सीमाओं के अंदर रहना चाहिए।'
कंगना ने कुछ लोगों को ‘फेमिनाजी’ कहकर भी निशाना बनाया और आरोप लगाया कि वे युवाओं को गलत दिशा में ले जा रहे हैं। उन्होंने गुरु पूर्णिमा का जिक्र करते हुए लोगों से अपने गुरुओं की बात मानने और खुद को बेहतर बनाने की सलाह दी।
जारी है सीजेपी पर विवाद
यह बयान ऐसे समय में आया है, जब कंगना और CJP के प्रवक्ता सौरव दास के बीच सोशल मीडिया पर लगातार बहस चल रही है। सौरव दास ने पहले कंगना की आलोचना की थी, जिस पर जवाब देते हुए कंगना ने उन्हें बेकार और बेरोजगार तक कह दिया था।
NEET-UG 2026 परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर हुए देशभर के प्रदर्शन अब खत्म हो चुके हैं, लेकिन कंगना और CJP के बीच यह विवाद अभी भी सोशल मीडिया पर जारी है।
ये भी पढ़ें- Kangana Ranaut: राखी सावंत ने कंगना रनौत पर निकाली भड़ास, जेन-जी पर दिए बयान को लेकर सुनाई खरी-खोटी