{"_id":"6a0308bce2a16849d90bb966","slug":"vikram-bhatt-exclusive-interview-about-his-upcoming-film-haunted-3d-echoes-of-the-past-2026-05-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Exclusive: क्याें हॉरर फिल्में नहीं करते सुपरस्टार्स? विक्रम भट्ट ने खोली पोल; बोले- ‘हॉरर में डरना ...'","category":{"title":"Celebs Interviews","title_hn":"साक्षात्कार","slug":"celebs-interviews"}}
Exclusive: क्याें हॉरर फिल्में नहीं करते सुपरस्टार्स? विक्रम भट्ट ने खोली पोल; बोले- ‘हॉरर में डरना ...'
विज्ञापन
सार
Vikram Bhatt Exclusive Interview: 'राज', '1920' और 'हॉन्टेड' जैसी फिल्मों से हिंदी सिनेमा में डर का नया चेहरा दिखाने वाले विक्रम भट्ट ने बॉलीवुड का हॉरर फिल्मों की तरफ नजरिया जाहिर किया। साथ ही अमर उजाला डिजिटल को दिए इंटरव्यू में फिल्म के निर्देशक ने एक्टर्स की सोच को लेकर भी कई राज खोले।
विक्रम भट्ट , फिल्म मेकर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
फिल्ममेकर विक्रम भट्ट ने हॉरर की दुनिया को दर्शकों को पर्दे पर बड़े करीब से दिखाया है। अब जल्द ही उनकी फिल्म 'हॉन्टेड 3डी: इकोज ऑफ द पास्ट' भी रिलीज होने वाली है। अमर उजाला से हुई खास बातचीत में विक्रम ने बॉलीवुड में हॉरर के बदलते पैटर्न और स्टार्स के हॉरर फिल्मों में काम करने से परहेज के बारे में काफी कुछ बताया। जानिए क्या कहा फिल्ममेकर विक्रम भट्ट ने -
‘हॉरर का ट्रेंड खत्म नहीं हुआ, फिल्में बननी बंद हो गईं’
आज हिंदी सिनेमा में हॉरर कॉमेडी का दौर है, लेकिन विक्रम भट्ट मानते हैं कि असली हॉरर का दर्शक आज भी मौजूद है। इसी पर बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘देखिए, मेरे हिसाब से तो हॉरर कॉमेडी ज्यादा चलती है। लेकिन एक हॉरर फिल्म का अपना एक फैनबेस होता है। ऐसा नहीं है कि बॉलीवुड में नहीं है। लेकिन नॉर्थ में इस जॉनर पर लगातार काम करने वाले लोग बहुत कम हैं। मुझे और चंद लोगों को जोड़कर देख लीजिए। साउथ में लोग लगातार हॉरर बना रहे हैं।’
वह आगे कहते हैं, ‘मुझे लगता है कि भूत और प्रेत की जो कहानियां हैं, उसमें मानने वाले तो सब लोग हैं। इंडिया में हर जगह लोग इन चीजों को मानते हैं। लेकिन यहां बनाने वाले ज्यादा नहीं हैं। इसलिए फर्क दिखाई देता है। ऑडियंस तो आज भी है, लेकिन उसके लिए फिल्में नहीं बन रहीं।’
Trending Videos

विक्रम भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
‘बॉलीवुड में एक फिल्म चल जाए तो सब उसी लाइन में लग जाते हैं’
बॉलीवुड के ट्रेंड पर विक्रम भट्ट ने सीधी बात कही। वह कहते हैं, ‘हमारे यहां क्या है कि एक किस्म की भेड़चाल है। अगर कॉमेडी चली है तो फिर सब कॉमेडी बनाते हैं। अभी 'धुरंधर' चली है तो आप देखिएगा, अब सब लोग उसी किस्म की फिल्म बनाने की कोशिश करेंगे।'
इसके अलावा विक्रम साउथ सिनेमा के बारे में फिल्ममेकर ने कहा, 'हॉरर के साथ भी यही हुआ। फिर हॉरर कॉमेडी चलने लगी तो सब उसी तरफ चले गए। लेकिन साउथ का सिनेमा एक्सपेरिमेंट ज्यादा करता है। वहां लोग अभी भी अलग-अलग तरह का हॉरर बना रहे हैं। नए तरीके से डर दिखाते हैं।’

फिल्म 'हॉन्टेड 3डी: इकोज ऑफ द पास्ट'
- फोटो : सोशल मीडिया
‘बॉलीवुड थोड़ा हिंदुस्तान से कट गया है’
विक्रम भट्ट का सबसे बॉलीवुड और असली भारत के डिस्कनेक्ट को लेकर बड़ा बयान दिया। वह कहते हैं, ‘मुझे लगता है कि हमारा बॉलीवुड थोड़ा हिंदुस्तान से कट गया है। क्योंकि आजकल के जो फिल्ममेकर्स हैं, वो एक्चुअल इंडिया को देखा ही नहीं है। ये मल्टीप्लेक्स जनरेशन के डायरेक्टर्स हैं। उन्होंने तो शायद सिंगल स्क्रीन में भी पिक्चर नहीं देखी होगी।ऑडियंस कैसे रिएक्ट करती है, कहां ताली मारती है, कहांडरती है… ये अगर जाकर देखें तो शायद हमारी फिल्में ज्यादा चलें। थिएटर में बैठकर लोगों का रिएक्शन देखना बहुत जरूरी होता है। असली इंडिया को समझना पड़ेगा।’

‘बड़े स्टार्स भूत से डरना नहीं चाहते’
हॉरर फिल्मों में बड़े स्टार्स की कमी पर विक्रम भट्ट ने बेहद दिलचस्प बात कही। वह कहते हैं, ‘जब मैं एक्टर्स के पास जाता हूँ तो वो बोलते हैं- ‘नहीं यार, हॉरर नहीं।’ क्योंकि हॉरर में आपको डरना पड़ता है।’
वह हंसते हुए आगे कहते हैं, ‘आपको भूत से डरना पड़ेगा। अगर हीरो ही भूत से नहीं डरेगा तो ऑडियंस कैसे डरेगी? अब बड़े स्टार्स बोलते हैं- ‘हम क्यों डरें?’ खासकर जो बड़े एक्शन स्टार्स हैं, वो बोलेंगे कि हम तो नहीं डरते भैया। बेचारे नए लोग हैं, वो डरते हैं। हॉरर में आपको खुद को कमजोर दिखाना पड़ता है और शायद यही चीज कई बड़े स्टार्स को पसंद नहीं आती।’
‘साउथ का हॉरर अपनी संस्कृति से जुड़ा हुआ है’
साउथ फिल्मों की सफलता पर विक्रम भट्ट कहते हैं, ‘साउथ में एक बात है कि वहां का हॉरर कल्चरल्ली यूनाइटेड है ज्यादा। देवी की, माता की, तंत्र की, तंत्र विद्या की जो चीजें हैं, वो वहां ज्यादा हैं। वहां की कहानियां अपनी जड़ों से जुड़ी हुई लगती हैं। हमारे यहां भी ये चीजें हैं, लेकिन साउथ वाले उसे ज्यादा कन्विक्शन के साथ दिखाते हैं। वहां कल्चर और बिलीफ सिस्टम फिल्मों में दिखाई देता है। इसलिए ऑडियंसउससे कनेक्ट कर लेते हैं।’

‘हर निर्देशक हॉरर नहीं बना सकता’
हॉरर फिल्मों को सबसे मुश्किल जॉनर में से एक बताते हुए विक्रम भट्ट कहते हैं, ‘हॉरर फिल्म बनाना आसान नहीं है। आपको कहानी कैमरा के साथ लिखनी पड़ती है। ये मैं इसलिए नहीं कह रहा कि मैं बना रहा हूं, लेकिन हर डायरेक्टर हॉरर शूट नहीं कर पाएगा। हॉरर सिर्फ कहानी नहीं है। उसमें साइलेंस होता है, एटमॉस्फियर होता है, कैमरा मूवमेंट होता है। वही डर पैदा करता है। डर सिर्फ डायलॉग से नहीं आता।’

‘मुझे हमेशा शुद्ध हॉरर पसंद रहा है’
अंत में अपनी नई फिल्म 'हॉन्टेड 3डी...' को लेकर विक्रम भट्ट ने कहा, ‘मुझे हमेशा प्योर हॉरर पसंद रहा है। इस बार जो हमारी कहानी है, वो बड़ी नई है। डर तो वही होता है। फर्क कहानी का होता है। कहानी कितनी नई है, नया पन उसी में आता है। उम्मीद है लोगों को पसंद आए।’