सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Dacoit X Review: Netizens Reactions On Sesh Adivi and mrunal thakur Movie saying it combo of Love and action

Dacoit: एक्शन और प्यार का कॉम्बो है 'डकैत'; मृणाल और अदिवि शेष की फिल्म पर बोले नेटिजंस

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Fri, 10 Apr 2026 12:32 PM IST
विज्ञापन
सार

Dacoit X Review: अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर अभिनीत फिल्म 'डकैत' आज 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में लग चुकी है। फिल्म देखने के बाद दर्शक सोशल मीडिया पर रिएक्शन दे रहे हैं। जानिए

Dacoit X Review: Netizens Reactions On Sesh Adivi and mrunal thakur Movie saying it combo of Love and action
डकैत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

इन दिनों सिनेमाघरों में फिल्म 'धुरंधर 2' का कब्जा है। 19 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म ने कमाई के मामले में कई बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त कर डाले। कई फिल्मों को धूल चटा दी। अब तक इसके आसपास कोई फिल्म फटक तक नहीं पा रही थी। हालांकि, आज शुक्रवार 10 अप्रैल को 'डकैत' ने दस्तक दी है। जानिए फिल्म देखने के बाद दर्शकों का कैसा रिएक्शन है?

Trending Videos

 

एक्शन और इमोशंस से भरपूर है फिल्म
फिल्म 'डकैत' में अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर लीड रोल में हैं। इस फिल्म में एक्शन है भी है और इमोशंस भी। यह फिल्म देखने के बाद दर्शकों ने सोशल मीडिया पर रिएक्शन देने शुरु कर दिए हैं। इसे एक्शन और प्यार का कॉम्बिनेशन बताया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

अदिवि शेष के एक्शन का दिखा दम
सिनेमाघरों में फिल्म देखने पहुंचे दर्शक इसकी क्लिप भी सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं। चंद सेकंड की एक वायरल क्लिप में अदिवि शेष के धांसू एक्शन की झलक नजर आ रही है। वे बाइक पर स्टंट करते दिखे हैं।

 

दर्शकों ने क्लाइमैक्स को बताया सुपर
शनील देव के निर्देशन में बनी फिल्म 'डकैत' में अनुराग कश्यप, प्रकाश झा, सुनील, अतुल कुलकर्णी, जैन मैरी खान और कामाक्षी भास्करला जैसे सितारे भी अहम रोल में हैं। फिल्म में एक्शन के साथ-साथ इसकी कहानी भी दर्शकों को पसंद आई है। साथ ही, फिल्म के क्लाइमैक्स को नेटिजंस सुपर बता रहे हैं। फिल्म की क्लिप शेयर करते हुए दर्शक फायर इमोजी बना रहे हैं।
 


 

अदिवि और मृणाल की केमिस्ट्री ने जीता दिल
फिल्म में अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की केमिस्ट्री ने भी दर्शकों का दिल जीता है। इस एक्शन लव स्टोरी फिल्म के पहले पार्ट को दर्शक खासतौर पर शानदार बता रहे हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed