सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dacoit released today directed by Shaneil Deo featured Adivi Sesh Mrunal Thakur Anurag Kashyap Prakash Raj

Dacoit: सिनेमाघरों में रिलीज हुई आदिवी शेष-मृणाल ठाकुर की 'डकैत', जानिए स्टार कास्ट और फीस के बारे में सबकुछ

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Fri, 10 Apr 2026 12:09 PM IST
विज्ञापन
सार

Dacoit Star Cast And Fees: मृणाल ठाकुर और आदिवी शेष की एक्शन ड्रामा फिल्म 'डकैत' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। जानिए फिल्म की स्टार कास्ट और उनकी फीस के बारे में सबकुछ।
 

Dacoit released today directed by Shaneil Deo featured Adivi Sesh Mrunal Thakur Anurag Kashyap Prakash Raj
'डकैत' - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार

'डकैत' आज 10 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म का निर्देशन शनेल देव ने किया है। इसमें आदिवी शेष, मृणाल ठाकुर, अनुराग कश्यप और प्रकाश राज मुख्य भूमिका में हैं। जानिए फिल्म की स्टार कास्ट से लेकर उनकी फीस और कहानी के बारे में सबकुछ।

Trending Videos

'डकैत' की स्टार कास्ट
फिल्म 'डकैत' का निर्देशन शनेल देव ने किया है। इस फिल्म में आदिवी शेष, मृणाल ठाकुर और अनुराग कश्यप मुख्य भूमिका में हैं। इनके अलावा फिल्म में जैन मैरी खान, कामाक्षी भास्करला, प्रकाश राज, साउथ एक्टर सुनील और अतुल कुलकर्णी सहायक भूमिकाओं में हैं। 'डकैत' कलाकारों की भूमिकाएं-

  • आदिवी शेष- हरि
  • मृणाल ठाकुर- सरस्वती
  • अनुराग कश्यप- इंस्पेक्टर स्वामी
  • प्रकाश राज, सुनील और अतुल कुलकर्णी महत्वपूर्ण सहायक भूमिका में
     
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टार कास्ट की फीस
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मृणाल ठाकुर ने फिल्म 'डकैत: ए लव स्टोरी' में अपने रोल के लिए 2.5 करोड़ रुपये लिए हैं। इस जबरदस्त एक्शन फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे आदिवी शेष ने 3 करोड़ से 7 करोड़ रुपये के बीच फीस ली है। फिल्म का कुल अनुमानित बजट 80 करोड़ से 100 करोड़ रुपये के बीच है।

'डकैत' की कहानी
'डकैत: एक प्रेम कहानी' एक्शन-थ्रिलर फिल्म है। इसमें हरि (आदिवी शेष) की कहानी दिखाई गई है, जिसे अपनी पूर्व प्रेमिका सरस्वती (मृणाल ठाकुर) के कारण गलत तरीके से जेल में डाल दिया जाता है। फिर वह जेल से भागकर एक डकैती की योजना बनाता है। मदनपल्ले क्षेत्र में फिल्माई गई यह फिल्म प्रतिशोध, जातिगत राजनीति और जबरन विश्वासघात से संबंधित है। 

यह भी पढ़ें: 'राका' के लिए दीपिका पादुकोण-अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना ने ली कितनी फीस, जानकर उड़ जाएंगे होश

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed