सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Fans And Makers In Shock As Vijay Upcoming Film Jana Nayakan Leaked In Hd Print On Pirated Websites

Jana Nayagan: रिलीज होने से पहले ही HD प्रिंट में लीक हुई विजय की फिल्म ‘जन नायकन’, मेकर्स ने जताई नाराजगी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Fri, 10 Apr 2026 09:34 AM IST
विज्ञापन
सार

Jana Nayagan: साउथ सुपरस्टार विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ एक बार फिर विवादों में आ गई है, और इस बार मामला काफी गंभीर है। जानिए क्यों फिर जन नायकन फिल्म की हो रही चर्चा। 

Fans And Makers In Shock As Vijay Upcoming Film Jana Nayakan Leaked In Hd Print On Pirated Websites
जन नायकन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

थलापति विजय की फिल्म 'जन नायकन' को पहले 9 जनवरी को पोंगल के मौके पर रिलीज करने का प्लान था, लेकिन सेंसर बोर्ड से जुड़ी समस्याओं की वजह से रिलीज टाल दी गई। उसके बाद से फैंस 'जन नायकन' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन इस बीच फिल्म अब एक बार फिर चर्चाओं में आ गई है। 

Trending Videos

फिल्म रिलीज से पहले हुई लीक
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का एचडी प्रिंट लीक होकर पाइरेटेड वेबसाइट्स पर पहुंच गया है। बताया जा रहा है कि इससे पहले फिल्म के कुछ क्लिप्स- जैसे इंट्रो सीन, टाइटल और क्लाइमैक्स सोशल मीडिया पर लीक हुए थे। लेकिन अब पूरी फिल्म ही ऑनलाइन लीक हो गई है, जिससे मेकर्स और फैंस दोनों शॉक में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म अभी तक रिलीज भी नहीं हुई है, क्योंकि यह सेंसर सर्टिफिकेट के चक्कर में फंसी हुई है। ऐसे में इस तरह का लीक होना मेकर्स के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।


पाइरेटेड साइट्स पर पहुंची मूवी
जैसे ही ये खबर सामने आई, फैंस ने सोशल मीडिया पर गुस्सा जाहिर किया और मेकर्स से सख्त कार्रवाई की मांग की। कहा जा रहा है कि जो लोग इस लीक्ड प्रिंट को शेयर करेंगे, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है।

मेकर्स ने पहले कुछ लीक क्लिप्स को इंटरनेट से हटाने की कोशिश की थी, लेकिन उसके बाद पूरी फिल्म ही पाइरेटेड साइट्स पर आ गई, जिससे स्थिति और खराब हो गई।

विजय की आखिरी फिल्म है जन नायकन!
बता दें कि जन नायकन को विजय की आखिरी फिल्म माना जा रहा है, क्योंकि इसके बाद वह राजनीति में पूरी तरह सक्रिय होने वाले हैं। ऐसे में इस फिल्म को लेकर पहले से ही काफी चर्चा थी, और अब लीक होने के बाद मामला और भी गरमा गया है। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Vijay (@actorvijay)

फिल्म की स्टार कास्ट
'जन नायकन' की स्टार कास्ट फिल्म 'जन नायकन' का निर्देशन एच. विनोद ने किया है। इसमें पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, गौतम वासुदेव मेनन, प्रकाश राज, नारायण और मामिता बैजू जैसे कलाकार काम कर रहे हैं। फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed