फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Raaka movie Deepika Padukone Allu Arjun Rashmika Mandanna Fees as per Report

'राका' के लिए दीपिका पादुकोण-अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना ने ली कितनी फीस, जानकर उड़ जाएंगे होश

Fri, 10 Apr 2026 11:35 AM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Fri, 10 Apr 2026 11:35 AM IST
सार

Film Raaka Stars Fees: निर्देशक एटली की फिल्म ‘राका’ की शूटिंग अभी चल रही है। इसमें अल्लू अर्जुन, दीपिका पादुकोण, रश्मिका मंदाना और कई दूसरे बड़े कलाकार काम कर रहे हैं। जानिए इन स्टार्स ने फिल्म के लिए कितनी फीस ली है।

विज्ञापन
Raaka movie Deepika Padukone Allu Arjun Rashmika Mandanna Fees as per Report
दीपिका-राका-रश्मिका - फोटो : X

विस्तार

8 अप्रैल को अल्लू अर्जुन और एटली की फिल्म का नाम 'राका' घोषित किया गया। उसी दिन अल्लू अर्जुन का पहला लुक भी जारी किया गया। इसमें वह आधे इंसान और आधे राक्षस के रूप में दिखे। यह फिल्म साइंस फिक्शन एक्शन थ्रिलर है। इसे फिल्म को बहुत बड़े स्तर पर बनाया जा रहा है। 2027 की शुरुआत में रिलीज होगी। जानिए इस फिल्म के लिए अल्लू, दीपिका पादुकोण और रश्मिका मंदाना ने कितनी फीस ली है।

विज्ञापन

'राका' में अल्लू अर्जुन की फीस
डेक्कन क्रॉनिकल के अनुसार, 'राका' के लिए अल्लू अर्जुन सबसे ज्यादा फीस ले रहे हैं। उसके बाद दीपिका का नंबर है और फिर रश्मिका का। फिल्म का कुल बजट 800 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। अल्लू अर्जुन ने 'राका' में तीन अलग-अलग भूमिकाओं के लिए 175 करोड़ रुपये लिए हैं। वह फिल्म में पुलिस अधिकारी, आधे इंसान-आधे राक्षस और इन दोनों के पिता के रोल में नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दीपिका और रश्मिका की फीस
एटली की फिल्म 'राका' के लिए दीपिका पादुकोण और रश्मिका मंदाना को मिलाकर लगभग 25 करोड़ रुपये मिलेंगे। यह अल्लू अर्जुन की फीस से सात गुना कम है। रश्मिका की फीस 5 से 7 करोड़ रुपये के बीच बताई जा रही है।

विज्ञापन

'राका' का फर्स्ट लुक
'राका' के पहले लुक पोस्टर में अल्लू अर्जुन का हाथ नुकीले पंजों वाला और रोएंदार दिखाया गया है। दीपिका योद्धा राजकुमारी का किरदार निभा रही हैं। एक फोटो में उन्हें हथियार लेकर लड़ते हुए देखा जा सकता है। रश्मिका खलनायक की भूमिका में हो सकती हैं, हालांकि प्रोडक्शन हाउस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।

'राका' की स्टार कास्ट
अल्लू अर्जुन की अगली फिल्म 'राका' का निर्देशन एटली कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ लीड रोल में दीपिका पादुकोण होंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें रश्मिका मंदाना, मृणाल ठाकुर, जान्हवी कपूर और राम्या कृष्णन नजर आ सकती हैं।

यह भी पढ़ें: आदित्य धर ने 'धुरंधर 2' पर संदीप वांगा के रुख की सराहना की, लिखा- 'मुझे तुम्हारा मजबूत इरादा...'..

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed