फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Deepika Padukone Enjoying In Paris, Drive Scooty And speaking French, Share BTS Video

Deepika Padukone: दीपिका ने पेरिस में चलाई स्कूटी, बोली फ्रेंच भाषा; साझा किया बीटीएस वीडियो

Sun, 23 Mar 2025 09:51 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sun, 23 Mar 2025 09:51 AM IST
सार

Deepika Padukone In Peris: अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने हाल ही में पेरिस में लुत्फ उठाने का एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में दीपिका काफी मजे करती दिख रही हैं। जानें वीडियो को साझा करते हुए दीपिका ने क्या कुछ कहा।

विज्ञापन
Deepika Padukone Enjoying In Paris, Drive Scooty And speaking French, Share BTS Video
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण हाल ही में पेरिस फैशन वीक में शामिल हुईं। इस दौरान अभिनेत्री ने वहां जाने से पहले अपनी टीम के साथ काफी मौज-मस्ती भी की। बाद में अभिनेत्री ने इसका एक बिहाइंड द सीन वीडियो भी अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इस वीडियो में दीपिका पेरिस में एंजॉय करती दिख रही हैं। इस दौरान उन्होंने स्कूटी की सवारी भी की।

विज्ञापन

दीपिका ने बोली फ्रेंच
वीडियो की शुरूआत में दीपिका कहती हैं कि मैं फ्रेंच बोलने में काफी अच्छी थी। फिर किसी फ्रेंच शब्द के उच्चारण को सही करते हुए वो कहती हैं यह ला नहीं, ले है। वीडियो में दीपिका बताती हैं कि मैंने 11वीं और 12वीं में फ्रेंच की पढ़ाई की थी और मैं वाकई में काफी अच्छी थी। आगे दीपिका अपना उच्चारण सुधारते हुए कहती हैं, ‘ले मोंडे एस्ट नूस यानी दुनिया हमारी है।’ दीपिका आगे फ्रेंच में अपना परिचय देते हुए कहती हैं, ‘जे म’एप्पेल दीपिका, जे सुइस इंडियन। यानी मैं दीपिका हूं, मैं भारतीय हूं।’

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by दीपिका पादुकोण (@deepikapadukone)




यह खबर भी पढ़ें: Avneet Kaur: अवनीत कौर ने प्लास्टिक सर्जरी कराने की खबरों को नकारा, बताया अपनी खूबसूरती का राज

 

वीडियो के साथ दिया फ्रेंच कैप्शन
होटल वापस जाते समय दीपिका स्कूटी पर पेरिस की सैर करती हैं। उतरने के बाद वो कहती हैं कि यह हेलमेट वाकई कमाल का हेलमेट है। इसके बाद वो अपने शो के लिए तैयार होती हैं। दीपिका ने इससे पहले भी अपने सोशल मीडिया पर इवेंट की कई तस्वीरें शेयर की थीं। वीडियो शेयर करते हुए दीपिका ने लिखा, “ले मोंडे एस्ट नूस (दुनिया हमारी है)।”

यह खबर भी पढ़ें: Kangana Ranaut: घर वाले बनाना चाहते थे डॉक्टर, कंगना ने चुनी एक्टिंग; शानदार अभिनय ने बनाया बॉलीवुड की ‘क्वीन’

आखिरी बार ‘सिंघम अगेन’ में नजर आई थीं दीपिका
दीपिक के वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार दीपिका 2024 में आई रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में नजर आई थीं। इस मल्टी स्टारर फिल्म में दीपिका के अलावा और भी कई कलाकार नजर आए थे। दीपिका मां बनने के बाद काम पर वापस लौट आई हैं। हालांकि, अभी उनके अगले किसी प्रोजेक्ट के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed