Deepika Padukone: संदीप रेड्डी वांगा की ‘स्पिरिट’ से बाहर हुईं दीपिका? इस वजह से हो गई फिल्म से छुट्टी
Sandeep Reddy Vanga: संदीप रेड्डी वांगा की आगामी फिल्म ‘स्पिरिट’ से दीपिका पादुकोण बाहर होने की खबर सामने आ रही है। जानें क्या है पूरा मामला।
विस्तार
‘कबीर सिंह’ और ‘एनीमल’ जैसी सुपरहिट फिल्में बनाने वाले निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा इन दिनों अपने नए प्रोजेक्ट ‘स्पिरिट’ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। इस फिल्म में बाहुबली स्टार प्रभास मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। उनके साथ अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के फिल्म में कास्ट किए जाने की चर्चाएं थीं। लेकिन अब इस फिल्म में दीपिका पादुकोण को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ये खबर बेशक दीपिका के फैंस का दिल तोड़ देगी।
फिल्म से हुई दीपिका की छुट्टी !
‘स्पिरिट’ की स्टारकास्ट को लेकर अब एक नई खबर सामने आ रही है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि फिल्म से दीपिका पादुकोण की छुट्टी हो गई है। तेलुगु इंडस्ट्री की कई रिपोर्ट्स में ये कहा जा रहा है कि दीपिका पादुकोण अब इस फिल्म का हिस्सा नहीं रही गई हैं। हालांकि, इस पर अभी तक दीपिका या फिल्म के मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन रिपोर्ट्स के हवाले से ये खबर काफी तेज फैल रही है।
फीस से लेकर काम के घंटों तक, रहीं कई वजहें
हालांकि, अभी तक इस खबर की पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में दीपिका के फिल्म से बाहर होने के पीछे भी कई तरह के कारण बताए जा रहे हैं। रिपोर्ट्स में ये कहा जा रहा है कि सेट पर काम करने के घंटों को लेकर भी दीपिका और मेकर्स के बीच सहमति नहीं बन पा रही है। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा है कि दीपिका ने फिल्म के लिए 20 करोड़ रुपए की मोटी रकम की मांग की। जो उनकी अब तक की सबसे ज्यादा फीस है। जबकि दीपिका ने अपनी लाइनें भी खुद बोलने से इंकार कर दिया। जिसके बाद संदीप रेड्डी वांगा और दीपिका के बीच तालमेल बिगड़ गया। नतीजा दीपिका को फिल्म से बाहर कर दिया गया।
यह खबर भी पढ़ेंः Salman Khan: सलमान की सुरक्षा में चूक, दो दिन में घर में घुसे दो अंजान शख्स; गार्ड्स ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
नई एक्ट्रेस की तलाश कर रहे मेकर्स !
रिपोर्ट्स में ये भी कहा जा रहा है कि दीपिका के बाहर होने के बाद अब मेकर्स फिल्म की नई हीरोइन की तलाश कर रहे हैं। इससे पहले दीपिका की प्रेग्नेंसी की वजह से फिल्म की शूटिंग में देरी हुई थी। हालांकि, बेटी के जन्म के बाद दीपिका ने फिल्म के सेट पर वापसी की थी। लेकिन अब इन नई रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो फिल्म से बाहर हो गई हैं।
