सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Deepika Padukone Support Her Eight Hour Shift Demand Says Priorities Have Changed After Becoming A Mother

‘शरीर और दिमाग के लिए दिन में आठ घंटे काम करना काफी’, दीपिका बोलीं- मां बनने के बाद बदलीं कई चीजें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sat, 15 Nov 2025 11:28 AM IST
विज्ञापन
सार

Deepika Padukone On Shift Hours: दीपिका पादुकोण ने एक बार फिर अपने आठ घंटे काम करने की मांग का समर्थन किया है। उन्होंने यह भी बताया कि आखिर क्यों नई माओं के लिए आठ घंटे काम करना जरूरी है।

Deepika Padukone Support Her Eight Hour Shift Demand Says Priorities Have Changed After Becoming A Mother
दीपिका पादुकोण और दुआ - फोटो : इंस्टाग्राम-@deepikapadukone
विज्ञापन

विस्तार

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के आठ घंटे काम की मांग करने के बाद इंडस्ट्री में एक बहस लगातार छिड़ी है। हालांकि, इसके बाद दीपिका के हाथ से ‘स्पिरिट’ और ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल जैसी बड़ी फिल्में भी चली गईं। लेकिन दीपिका अपनी अपनी मांग पर कायम हैं और उन्हें इंडस्ट्री के भी कई लोगों का समर्थन मिला है। दीपिका ने ये फैसला अपनी बेटी दुआ के होने के बाद लिया है।

Trending Videos

जरूरत से ज्यादा काम करने को हमने सामान्य बना दिया
दीपिका का कहना है कि नई मांओं को काम पर लौटने के लिए सहयोग की जरूरत होती है। इसी वजह से उन्होंने ऐसा फैसला लिया है। हार्पर बाजार इंडिया के साथ बातचीत में अपने रुख को स्पष्ट करते हुए दीपिका ने कहा कि हमने जरूरत से ज्यादा काम करना सामान्य मान लिया है। हम थकान को प्रतिबद्धता समझने की भूल करते हैं। इंसान के शरीर और दिमाग के लिए दिन में आठ घंटे काम करना काफी है। मैं इसी पर ध्यान केंद्रित करना चाहती हूं। सिर्फ स्वस्थ रहने पर ही आप अपना सर्वश्रेष्ठ दे सकते हैं। एक थके हुए व्यक्ति को वापस काम पर लाने से किसी को कोई फायदा नहीं होता। मेरे अपने ऑफिस में हम सोमवार से शुक्रवार तक दिन में आठ घंटे काम करते हैं। हमारे यहां मैटरनिटी और पेटरनिटी को लेकर नीतियां हैं। हमें बच्चों को काम पर लाना सामान्य बनाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

Deepika Padukone Support Her Eight Hour Shift Demand Says Priorities Have Changed After Becoming A Mother
बेटी के साथ दीपिका-रणवीर - फोटो : इंस्टाग्राम @deepikapadukone

मां बनने के बाद बदलीं प्राथमिकताएं
बातचीत के दौरान अभिनेत्री ने बताया कि कैसे मां बनने के बाद उनकी प्राथमिकता बदल गई हैं। उन्होंने कहा कि आज मेरे लिए सफलता शारीरिक और इमोशनल रूप से फिट रहना है। समय हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। मैं इसे कैसे खर्च करती हूं, किसके साथ खर्च करती हूं। यह तय करने की आजादी होना ही मेरे लिए सबसे बड़ी सफलता है।

‘किंग’ में शाहरुख के साथ नजर आएंगी दीपिका
वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म में वो शाहरुख खान के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा उनके पास एटली और अल्लू अर्जुन की आगामी फिल्म 'AA22xA6' भी है। यह एक बड़े बजट की फिल्म है। फिल्म को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed