सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Deepika Padukone will be seen in shahrukh khan movie king as suhanas mother Netizens Reacted reports

Deepika Padukone: ‘किंग’ में सुहाना की मां का किरदार निभाएंगी दीपिका? नेटिजन्स बोले- बड़ी बहन लगती हैं

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Mon, 07 Apr 2025 05:42 PM IST
विज्ञापन
सार

King: शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ में दीपिका पादुकोण की एंट्री के दावों के बाद नेटिजन्स ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है। आइए जानते हैं यूजर्स क्या कह रहे हैं।

Deepika Padukone will be seen in shahrukh khan movie king as suhanas mother Netizens Reacted reports
दीपिका पादुकोण और सुहाना खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। कहा जा रहा है कि अब दीपिका की शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ में भी एंट्री हो चुकी है। अब इस खबर पर नेटिजन्स ने प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है। 


सुहाना की मां का निभाएंगी किरदार?
दावा किया जा रहा है कि दीपिका इस फिल्म में शाहरुख खान की बेटी सुहाना की मां का किरदार निभाएंगी। पीपिंग मून की एक रिपोर्ट के अनुसार, सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनने वाली फिल्म में शाहरुख खान के साथ अभिनेत्री को लिया गया है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि शाहरुख खान फिल्म में एक किलर की भूमिका में नजर आएंगे और दीपिका सुहाना की मां का किरदार निभाएंगी। सुहाना और दीपिका की उम्र में 14 साल का अंतर है, जिस पर नेटिजन्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: Deepika Padukone: शाहरुख खान की 'किंग' में हुई दीपिका की एंट्री, जानें किस किरदार में नजर आएंगी अभिनेत्री?

दीपिका को बताया बड़ी बहन
एक नेटिजन ने दीपिका और सुहाना की तस्वीरों का कोलाज बनाकर लिखा, ‘दीपिका पादुकोण शाहरुख की ‘किंग’ मूवी में सुहाना खान की मां का किरदार निभाएंगी। वो दोनों पहले से ही मां-बेटी वाली वाइब दे रही हैं।’ इस पर जवाब देते हुए शाहरुख के एक प्रशंसक ने लिखा, "मां बेटी से ज्यादा बहनें हैं, क्योंकि दीपिका उनसे सिर्फ 14-15 साल बड़ी हैं।’ एक और ने पोस्ट किया, ‘दीपिका बड़ी बहन जैसी दिखती हैं।’
 

यह खबर भी पढ़ें: JAAT: 'जाट' के दूसरे गाने ने दर्शकों पर चलाया जादू, बेशुमार बरसे व्यूज, यूजर बोले- 'ये फिल्म इतिहास बनाएगी'

'किंग' कब होगी रिलीज?
फिल्म के प्रोडक्शन का काम जोरो पर हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका अगला शेड्यूल मई में मुंबई में शूट होगा। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म अगले साल के अंत तक सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। इस बीच, शाहरुख के प्रशंसक इस बात से बेहद खुश हैं कि सुपरस्टार की लकी चार्म कास्ट में शामिल हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed