सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Delhi HC clears way for Sameer Wankhede to pursue defamation case over Netflix series The Bads of Bollywood

आर्यन खान की सीरीज के खिलाफ मुंबई में मानहानि केस दायर कर सकेंगे समीर वानखेड़े, दिल्ली हाईकोर्ट ने दी अनुमति

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 03 Feb 2026 03:48 PM IST
विज्ञापन
सार

The Bads of Bollywood: आईआरएस अधिकारी समीर वानखेड़े अब आर्यन खान की सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' के खिलाफ मुंबई की अदालत में मुकदमा दायर कर सकते हैं। दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्हें इसकी अनुमति दी है।

Delhi HC clears way for Sameer Wankhede to pursue defamation case over Netflix series The Bads of Bollywood
आर्यन खान, समीर वानखेड़े - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने बीते वर्ष सीरीज 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' से बतौर निर्देशक डेब्यू किया था। इस सीरीज को लेकर आईआरएस ऑफिसर समीर वानखेड़े ने आरोप लगाया कि इसमें उनकी छवि खराब करने वाला सीन है। इसके खिलाफ उन्होंने मानहानि का केस ठोका था। मगर, बीते 29 जनवरी को दिल्ली हाईकोर्ट ने क्षेत्राधिकार की बात कहते हुए उनकी याचिका खारिज कर दी। मगर, आज मंगलवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्हें दिल्ली की अदालत में सीरीज के खिलाफ मुंबई की सत्र अदालत में केस करने की इजाजत दे दी है।

Trending Videos

12 फरवरी को दोनों पक्ष कोर्ट में होंगे पेश
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, दिल्ली हाई कोर्ट ने IRS अधिकारी समीर वानखेड़े को आर्यन खान केस से जुड़े एक नेटफ्लिक्स शो के खिलाफ मानहानि का मुकदमा मुंबई कोर्ट में ले जाने की इजाजत दे दी है। साथ ही यह भी कहा कि दिल्ली की कोर्ट के पास इस मामले का अधिकार क्षेत्र नहीं है। यह मामला जस्टिस विकास महाजन के सामने आया था, जिन्होंने वानखेड़े की उस अर्जी को मंजूर कर लिया जिसमें उन्होंने मुंबई की एक सक्षम अदालत में अपनी शिकायत पेश करने की इजाजत मांगी थी। कोर्ट ने दोनों पक्षों को 12 फरवरी को मुंबई कोर्ट में पेश होने को कहा, जब वानखेड़े मुकदमा दायर करने वाले हैं।

वानखेड़े ने केस मुंबई ट्रांसफर करने की अर्जी दी थी
सुनवाई के दौरान वानखेड़े के वकील ने कोर्ट को जस्टिस पुरुषेन्द्र कुमार कौरव के 29 जनवरी के फैसले के बारे में बताया, जिसके तहत सिविल प्रोसीजर कोड के तहत शिकायत वापस कर दी गई थी। इसमें उन्हें सही फोरम में जाने की इजाजत दी गई थी। उसी आजादी का इस्तेमाल करते हुए वानखेड़े ने केस को मुंबई ट्रांसफर करने के लिए एक एप्लीकेशन दी। वानखेड़े के अनुरोध को मंजूर करते हुए कोर्ट ने कहा कि प्रक्रियात्मक जरूरतें पूरी हो गई हैं और सिटी सिविल कोर्ट में मुकदमा चलाने का रास्ता साफ कर दिया। 

वानखेड़े ने क्या आरोप लगाया?
समीर वानखेड़े ने दिल्ली हाईकोर्ट में आरोप लगाया था कि रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्वारा बनाई गई और नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाली सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' के एपिसोड 1 में दिखाए गए एक किरदार के जरिए उनकी छवि को खराब करने की कोशिश हुई है। यह किरदार उनका मानहानिकारक चित्रण है। वानखेड़े का आरोप है कि यह सीरीज आर्यन खान ड्रग्स केस से जुड़ी घटनाओं से संबंधित है। उन्होंने कुछ सीन हटाने या उन पर रोक लगाने के लिए निर्देश मांगे। वानखेडे़ ने कहा कि इस सीन से उनकी छवि और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है। वानखेड़े के मुताबिक, कैरेक्टर का लुक, बर्ताव और तौर-तरीके उनसे काफी मिलते-जुलते हैं और मीडिया रिपोर्ट्स में उन्हें काफी हद तक ऐसा ही पहचाना गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed